Ad Ad
Ad Ad

नीमच में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 05 Jul 2026, 07:12 PM
शेयर करें ➦
W f X
नीमच में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले

नीमच। जिले में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर हिमांशु चंद्रा (IAS) ने राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 प्रभारी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के तबादले और नवीन पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार बसंतीलाल डाबी को रतनगढ़ टप्पा से सिंगोली, रूपसिंह राजपूत को मनासा से रतनगढ़, मुगेन्द्रसिंह सिसोदिया को रामपुरा से नीमच नगर, कमलेश डुडवे को जावद से रामपुरा, नवीन गर्ग को जावद से कुकड़ेश्वर, अजेंद्र नाथ प्रजापति को नीमच नगर से मनासा, नरेंद्र कुमार बरोठिया को रामपुरा से मनासा, बालकृष्ण मकवाना को सिंगोली से जावद तथा नवीन छलोत्रे को कुकड़ेश्वर टप्पा से जावद पदस्थ किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी इस आदेश का उद्देश्य विभिन्न तहसीलों में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना, राजस्व कार्यों में तेजी लाना तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना बताया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X