Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

नीमच भाजपा प्रत्याशी दिलीप सिंह परिहार के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

Posted on October 23, 2023

नीमच। नीमच में भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर भाजपा के चौथी बार उम्मीदवार घोषित हुए दिलीप सिंह परिहार के विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हुआ है। नीमच विधानसभा 229 पर दिलीप बापू को भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशी बनाते हुए विश्वास जताया हैं। बताते चले कि तपोभूमि पर भाजपा के प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वही दिलीप सिंह परिहार ने सर्वप्रथम पंडित जी की सहायता से पूजा अर्चना कर कार्यालय का उद्घाटन किया। चुनावी कार्यालय उद्घाटन के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत हरित, वरिष्ठ नेता करण परमार, वरिष्ठ नेता राजेंद्र अग्रवाल, राकेश भारद्वाज, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदाबाई मदनलाल धनगर, महेंद्र भटनागर, महिला नेत्री हेमलता धाकड़, वंदना खंडेलवाल, नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, संतोष चौपड़ा, पार्षद किरण शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme