Ad Ad
Ad Ad

नीमच पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसपी राजेश व्यास ने पांच पुलिस अधिकारियों के किए तबादले, रामपुरा थाना प्रभारी भी बदले

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 01 Jul 2026, 05:01 PM
शेयर करें ➦
W f X
नीमच पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसपी राजेश व्यास ने पांच पुलिस अधिकारियों के किए तबादले, रामपुरा थाना प्रभारी भी बदले

**नीमच। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार थाना प्रभारियों एवं उप निरीक्षकों की नई पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
स्थानांतरण सूची के अनुसार रामपुरा थाना प्रभारी कार्यवाहक उप निरीक्षक विपिन मसीह को पुलिस लाइन नीमच स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह उप निरीक्षक निलेश सोलंकी, जो वर्तमान में चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज (थाना जावद) के पद पर पदस्थ थे, को रामपुरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार कार्यवाहक निरीक्षक भीमसिंह सिसोदिया, थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर को पुलिस लाइन नीमच भेजा गया है। उनकी जगह उप निरीक्षक मंगल सिंह राठौर, जो थाना जीरन में पदस्थ थे, को कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी बनाया गया है।
वहीं, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक गोपाल तन्नन, जो थाना जीरन में पदस्थ थे, को चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज (थाना जावद) नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिस व्यवस्था में कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पदस्थ अधिकारियों से शीघ्र ही अपने-अपने कार्यभार ग्रहण करने की अपेक्षा की गई है।**

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X