Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

नीमच: ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल का 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, 99% रहा रिजल्ट

Posted on April 16, 2026

**नीमच, बुधवार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने के बाद जिले के कनावटी स्थित ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना दबदबा कायम रखा है।
विद्यालय की निदेशिका डॉ. गरिमा चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कक्षा 10वीं में कुल 118 विद्यार्थियों में से 117 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे स्कूल का परीक्षा परिणाम 99% रहा।
परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों में आराध्य मुणेत (जावद) ने 98.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मोहम्मद आतिफ 93.4% के साथ द्वितीय, पर्व राठौर 93% के साथ तृतीय, दीप्ति परिहार 91.6% के साथ चतुर्थ और टिया शर्मा 91.4% अंक प्राप्त कर पंचम स्थान पर रहीं।
डॉ. गरिमा चौरसिया ने इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए “पथ-प्रदर्शक वर्ष” बताते हुए कहा कि यह परिणाम स्कूल की शैक्षणिक उत्कृष्टता और उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षण का प्रमाण है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक एवं प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बधाई दी तथा उनके निरंतर प्रगति की कामना की।**

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme