Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

नीमच जिले ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में हासिल की 109% उपलब्धि,

Posted on May 5, 2026

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) में नीमच जिले ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 109% की उपलब्धि प्राप्त की है। योजना का परिचय: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना वर्ष 2017 से प्रारंभ हुई थी, जिसे 09 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। योजना अंतर्गत महिलाओं को प्रथम प्रसव होने पर 5000/- रुपये दो किश्तों में तथा द्वितीय प्रसव पर बालिका जन्म होने पर एकमुश्त 6000/- रुपये की राशि का भुगतान का प्रावधान हैं। यह योजना महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। वर्ष 2025-26 की उपलब्धि: नीमच जिले में वित्तीय वर्ष 2025-2026 में नवीन पंजीयन के 5704 के लक्ष्य के विरुद्ध 6221 की उपलब्धि के साथ 109% लक्ष्य प्राप्त किया गया है। परियोजनावार उपलब्धि: वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 6221 महिलाएं चिन्हित कर दर्ज की गईं, जिनका परियोजनावार विवरण निम्नानुसार है: परियोजना मनासा: 1526 महिलाएं, नीमच ग्रामीण: 1394 महिलाएं, जावद: 1061 महिलाएं, रतनगढ़: 778 महिलाएं, रामपुरा: 767 महिलाएं, नीमच शहरी: 695 महिलाएं, कुल: 6221 महिलाएं दर्ज की गई है। कलेक्टर श्री चंद्रा ने महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले के कार्यों की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा शेष पात्र महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन कराया जाए।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme