Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

नीमच जिला जनसंपर्क अधिकारी जगदीश मालवीय का स्थानांतरण, अरुनेन्द्र सिंह ने संभाला प्रभार पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, नए जनसंपर्क अधिकारी का किया स्वागत

Posted on June 30, 2026

नीमच। जिला जनसंपर्क कार्यालय, नीमच में पदस्थ जिला जनसंपर्क अधिकारी जगदीश मालवीय के स्थानांतरण पर सोमवार को पत्रकारों एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सभी ने श्री मालवीय के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नवीन दायित्व के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं।

वक्ताओं ने कहा कि श्री मालवीय ने अपने कार्यकाल के दौरान मीडिया और जनसंपर्क विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के प्रभावी प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सरल, सौम्य एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार की सभी ने प्रशंसा की।

इसी अवसर पर नवपदस्थ जिला जनसंपर्क अधिकारी अरुनेन्द्र सिंह ने विधिवत अपना प्रभार ग्रहण किया। जिले के पत्रकारों एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया तथा नए दायित्व के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रभार ग्रहण करने के बाद श्री सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मीडिया के साथ सकारात्मक समन्वय बनाए रखते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास गतिविधियों की जानकारी प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पत्रकार, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधि तथा जनसंपर्क विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme