Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 3 हजार से ज्यादा विद्यार्थी हुए समिलित

Posted on January 19, 2025

 जिले में शनिवार को नवोदय विद्यालय की
प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया
गया। जिसमें 3 हजार से ज्यादा
छात्रों ने भाग लिया। जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए। जिनमें
से एक प्रमुख केंद्र शासकीय बालक
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय-2 था,
जहां अकेले 288 परीक्षार्थी उपस्थित
हुए।परीक्षा में कक्षा 5वीं में पढ़ने वाले
12-14 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों
ने हिस्सा लिया। कड़ाके की ठंड
के बावजूद बच्चों में परीक्षा के प्रति
अद्भुत उत्साह देखा गया। सुबह से ही परीक्षार्थी अपने अभिभावकों के
साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। रामपुरा स्थित नवोदय विद्यालय
प्रदेश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक
संस्थानों में से एक है। यहां छात्रों
को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ
आवास, भोजन और खेलकूद जैसी
समस्त आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। परीक्षा में सर्वाधिक अंक
प्राप्त करने वाले 80 मेधावी छात्रों
का चयन मेरिट के आधार पर कक्षा
6वीं में किया जाएगा।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme