Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

नवागत एसपी राजेश व्यास ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, अपराधों पर जीरो टॉलरेंस के दिए निर्देश

Posted on May 8, 2026

**पुलिस कप्तान राजेश व्यास ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आमजन से बेहतर संवाद को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान एसपी श्री व्यास ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के अपराध के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने महिलाओं, बच्चियों और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता बरतने के निर्देश देते हुए पुलिस अधिकारियों को आमजन से सद्व्यवहार करने पर जोर दिया।
एसपी श्री व्यास ने मुख्य मार्गों, चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने तथा प्रभावी रात्रि गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही थाना रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने, लंबित अपराधों और माल का समय पर निराकरण करने एवं एनडीपीएस प्रकरणों में पारदर्शिता बनाए रखने की बात कही।
उन्होंने सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने, ई-साक्ष्य आधारित विवेचना को मजबूत करने तथा साइबर अपराध और महिला अपराधों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में नवल सिंह सिसोदिया, रोहित राठौर, निकीता सिंह, विक्रम सिंह भदौरिया एवं शिव रघुवंशी सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।**

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme