Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

नरवाई जलाना पड़ा महंगा – जिले में अब तक 72,500 रुपये जुर्माना वसूल

Posted on April 28, 2026

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा फसल अवशेष/नरवाई जलाने से पर्यावरण, जन स्वास्थ्य एवं जीव जन्तुओं को होने वाली हानि को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत नीमच जिले में फसल अवशेष/नरवाई जलाना प्रतिबंधित किया गया है। आदेश के उल्लंघन पर जिले में दण्डात्मक कार्रवाई लगातार जारी है। उपसंचालक कृषि श्री दिनेश मंडलोई ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नीमच जिले मेंसैटेलाइट डेटा के आधार पर 17 प्रकरणों में 72 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इनमें सर्वाधिक 9 प्रकरण जावद में, मनासा में 04 और नीमच में 04 मामलों में प्रकरण दर्ज कर जुर्माना अधिरोपित किया गया है। कुल घटनाएं एवं प्रगति:जिले में नरवाई जलाने की 58 घटनाओं में से 44 में पंचनामे तैयार कर राजस्व विभाग को अर्थदण्ड वसूली हेतु प्रेषित किए जा चुके हैं। शेष प्रकरणों में भी पंचनामा/जुर्माना वसूली की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। जुर्माने का प्रावधान: 2 एकड़ तक की भूमि पर: 2500/- रु. प्रति घटना,2 से 5 एकड़ तक की भूमि पर: 5000/- रु. प्रति घटना, 5 एकड़ से अधिक भूमि पर: 15,000/- रु. प्रति घटना कलेक्टर की अपील:कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने किसान भाईयों से अपील की है कि फसल नरवाई एक धरोहर है। इससे जैविक खाद बनाएं। नरवाई जलाने से हम अपनी धरोहर को जलाकर भूमि को बंजर बनाने का कार्य कर रहे हैं। इसलिए फसल नरवाई नहीं जलाएं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नरवाई जलाने की घटनाओं पर सैटेलाइट एवं मैदानी अमले से सतत निगरानी रखी जा रही है। उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme