Ad Ad
Ad Ad

धरती आबा अभियान 15 उज्ज्वला कनेक्शनएवं 6 आयुष्मान कार्ड वितरित

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 21 May 2026, 06:51 PM
शेयर करें ➦
W f X
धरती आबा अभियान 15 उज्ज्वला कनेक्शनएवं 6 आयुष्मान कार्ड वितरित

प्रधानमंत्री धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान तहत “जनभागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के तहत जिले में जनभागीदारी सप्ताह एवं गरिमा उत्सव शिविर 18 से 25 मई 2026 तक आयोजित किए जा रहे है। इस अभियान के तहत गुरूवार को ग्राम पंचायत परलाई के ग्राम कानोड़ में 15 उज्ज्वला गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। ग्राम पालरी में घर-घर जाकर 25 ग्रामीणजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। ग्राम धाकड़खेड़ी एवं दंतलई में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। संतृप्ति शिविर एवं जनसुनवाई: ग्राम दलपतपुरा में संतृप्ति शिविर के साथ जनसुनवाई की गई, जिसमें कोई भी शिकायत/आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। ग्राम झांझरवाड़ा के संतृप्ति शिविर में 6 आयुष्मान कार्ड बनाए एवं 02 वृद्धावस्था पेंशन प्रकरण तैयार किए गए। यहां भी जनसुनवाई में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। यह जानकारी जिला संयोजक श्री राकेश कुमार राठौर ने दी है।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X