Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

देशी भाषा और देशी अन्दाज में कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर ने ग्रामीणों से किया जनसंपर्क के दौरान संवाद

Posted on November 1, 2023

नीमच। आपणा विधायक साब 70 किलो का था, अबे डेढ़ क्विंटल का वी गया। गाम की डीपी 15 साल में नी बदली, कणी ती गाम की समस्या बतानी वे तो मगरा पे जाई ने फोन लगाणो पड़े, टॉवर मलेज कोनी। ने गाम की दो पुलिया तो की ने थाकी गया, हुदारेज कोनी। अबके आवादो जो बोट मलता वेगा, वी भी नी मलेगा। ठेठ गांव पावड़ाखुर्द के ग्रामीणों ने गांव की बोली में कुछ इस अंदाज में अपनी समस्याएं कांग्रेस के नीमच विधानसभा उम्मीदवार उमरावसिंह को जनसंपर्क के दौरान बताई।

गुर्जर इन ग्रामीणों से देशी अंदाज में ही बतिया और कांग्रेस की रीति नीति समझाई। वनांचल ने गुर्जर का भावभीना स्वागत किया। पावड़ाखुर्द, पाँवडाकला, घसुंडी जागीर, चेनपुरा डेम, रामनगर, गुड़ला, लक्ष्मीपुरा, गोपालपुरा, जामनगर, बर्कटी, मालाखेड़ा, घसुंडी, भीमपुरा आदि। गांवों में उमरावसिंह ने मालवी बोली में ही संवाद किया, वे बोले अबे ध्यान राख जो, उम्मीदवार मूं कोनी आप हो, चुनाव भी आप लड़ी रया हो। अबकी बार राकोड़ा मे घी नी नाकणो। कांग्रेस की सरकार गरीबां की है और गाम वारा के लिए हमेशा तत्पर है। मने आप पर पूरो भरोसो है।

उमरावसिंह ने ग्रामीणों के बीज जमीन पर बैठकर भोजन किया और हैंडपंप से पानी पिया। इसके बाद वे आसपास के खेतों में जाकर वनांचल के परिवारों, महिलाओं से रूबरू हुए। चेनपुरा में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और बालाजी मंदिर में पूजन कर जनसम्पर्क आरम्भ किया। बर्कटी में गुर्जर को केलों से तोला गया। यहां उन्होंने कहा कि दबाव में काम मत करजो, चाहे मुं हूं चाहे कोई भी हो, डरनो कोनी।

उमराव थांके हंडे है। चाहो जनने वोट दीजो, पर सच्चाई को साथ दीजो, कांग्रेस गाम, किसान और गरीब को ध्यान रखबा वाली पार्टी है। कमलनाथ सरकार ने बना सर्वे मुआवजों दीयो थो, अबार 50 परसेंट फसलां खराब वी पण एक रूपयो मुआवजों तो दूर सर्वे पण नी किदो। असी सरकार कई काम की। यहां ग्रामीणों ने कहा उमराव हमारी डबल ताकत है। विभिन्न गांवों में उमरावसिंह का जोरदार स्वागत हुआ।

ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक, कांग्रेस नेता राजेन्द्रसिंह तोमर, पर्वतसिंह जाट, जीरन नगरपरिषद अध्यक्ष रामकरण सगवारिया, उप सरपंच विकास, राजेश जैन आदि ने संबोधित किया। ग्रामीण क्षेत्र में जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस के फूलसिंह, कन्हैयालाल, लख्मीचंद रावत, भूरीबाई, कंकुबाई, उपसरपंच नानालाल, प्रभुलाल, सुखलाल, प्रेमबाई, कनकीबाई, विनोद रावत, प्रहलाद गुर्जर, सालीग्राम खारोल आदि साथ रहे। देर शाम तक उमरावसिंह ने भोपतपुरा, गांधीपुरा, धामनिया जागीर, पिपलिया जागीर, ओढ़ो का खेड़ा, भीलों का खेड़ा, अखेपुर, अमावली जागीर, भडकसनावदा, गमेरपुर, कासबी, माता का खेड़ा, चिताखेड़ा आदि गांवों में सघन जनसम्पर्क एवं संवाद किया।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme