Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

थानो में ही मिलेगा साइबर अपराधों का समाधान: पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने हर थाने में शुरू की साइबर हेल्प डेस्क

Posted on May 23, 2026

**नीमच, 23 मई 2026। जिले में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में नीमच पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में जिले के सभी पुलिस थानों में साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है, ताकि साइबर अपराध से पीड़ित लोगों को शिकायत के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और उन्हें थाने स्तर पर ही सहायता मिल सके।
इस पहल को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले के प्रत्येक थाने से 03-03 आरक्षक और प्रधान आरक्षक स्तर के करीब 30 पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान साइबर सेल नीमच द्वारा पुलिसकर्मियों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़े मामलों के समाधान के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें NCRP, SANCHAR SATHI, SAMANVAY, CEIR और CYBER POLICE PORTAL जैसे महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म का उपयोग सिखाया गया।
पुलिस कर्मियों को बताया गया कि साइबर अपराध की शिकायत मिलने पर उसे तत्काल 1930 हेल्पलाइन और साइबर पोर्टल पर दर्ज कर पीड़ितों को जल्द राहत कैसे दिलाई जा सकती है। प्रशिक्षण में पोर्टलों का प्रैक्टिकल डेमो भी दिया गया तथा शिकायतों के निस्तारण और अनुसंधान को मजबूत बनाने के तरीके समझाए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने कहा कि साइबर हेल्प डेस्क पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है, ताकि वे साइबर अपराधों के मामलों में तेजी और प्रभावशीलता के साथ कार्य कर सकें तथा पीड़ितों को त्वरित समाधान दिला सकें।**

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme