Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

तिरुवनंतपुरम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, धू-धूकर जले दो डिब्बे, सभी यात्री सुरक्षित

Posted on May 17, 2026

Rajdhani Express Fire: तिरुवनंतपुरम-हजरतन निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में रविवार तड़के भीषण आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. यह हादसा कोटा रेल मंडल क्षेत्र में घटी. रिपोर्ट्स के अनुसार, आग लगने की घटना मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से करीब 110 किलोमीटर दूर लूणी और विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हई.

हालांकि, आग लगने की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. लेकिन दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन जरूर प्रभावित हुआ है. रविवार सुबह 5:30 बजे दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन संख्या 12431 त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के बी-1 एसी कोच से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया.

कुछ ही क्षणों में आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और लपटें कोच के बड़े हिस्से तक फैल गईं. बाद में थर्ड एसी और एसएलआर (गार्ड व लगेज) कोच भी इसकी चपेट में आ गए. आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक आसमान में धुएं और लपटों का गुबार दिखाई देने लगा. आसपास के इलाके में भी हड़कंप मच गया.

कुछ ही देर में प्रभावित कोच बुरी तरह जल गए. 68 यात्रियों को बचाया गया घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन के गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को अलर्ट किया. इसके बाद एहतियातन ट्रेन को तत्काल रोका गया. रेलवे प्रशासन ने दिल्ली-मुंबई रूट पर ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी, जिससे कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी करनी पड़ीं.

उस समय बी-1 कोच में करीब 68 यात्री सवार थे. आग लगने के बाद ट्रेन में मौजूद आरपीएफ कर्मियों और रेलवे स्टाफ ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तुरंत डिबोर्डिंग कराई गई. करीब 15 मिनट के भीतर पूरा कोच खाली करा लिया गया.

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है. रेलवे अधिकारियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन की बिजली सप्लाई बंद कर दी. इसके बाद प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग किया गया, ताकि आग अन्य डिब्बों तक न फैल सके.

हादसे की सूचना मिलते ही कोटा रेल डिवीजन से दुर्घटना राहत ट्रेन और एआरएमई टीम को मौके के लिए रवाना किया गया. घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. देखें- Kota, Rajasthan: A massive fire broke out on a moving train . A coach of the Rajdhani Express (12431) traveling from Trivandrum, Kerala, to Hazrat Nizamuddin caught fire.

The incident occurred between Luni Richha and Vikramgarh Alot railway stations on the Kota Railway… pic.twitter.com/AVPhV6jmkl — Dharm (@dhram00) May 17, 2026 अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गई पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे ने प्रभावित यात्रियों के लिए भोजन और नाश्ते की व्यवस्था की है.

बी-1 कोच के यात्रियों को अन्य डिब्बों में समायोजित कर कोटा तक ले जाने की तैयारी की गई है. वहां ट्रेन में एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा, जिसमें इन यात्रियों को शिफ्ट किया जाएगा. VIDEO | Ratlam, Madhya Pradesh: Two coaches of 12431 Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express caught fire.

West Central Railway CPRO Harshit Srivastava says, "the fire broke out at around 5:15 am in the BI and SLR coaches of the train. These were the last two… pic.twitter.com/NTeOHFND9U — Press Trust of India (@PTI_News) May 17, 2026 ये भी पढ़ें:- केंद्रीय मंत्री संजय कुमार के बेटे ने POCSO केस में किया सरेंडर, तेलंगाना पुलिस ने जारी किया था लुकआउट नोटिस ये भी पढ़ें:- क्या है ‘जिहादी ड्रग’? भारत में पहली बार पकड़ा गया, NCB ने 182 करोड़ की कैप्टागॉन जब्त की इस घटना की वजह से करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं.

फिलहाल ओएचई लाइन की मरम्मत का काम जारी है और ट्रैक क्लियर होते ही दिल्ली-मुंबई रूट पर रेल संचालन सामान्य कर दिया जाएगा. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.

रेलवे ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं..

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme