Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

डोडाचूरा सप्लायर और खरीदार गिरफ्तार: रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS मामले में दो आरोपी दबोचे

Posted on June 2, 2026

**
**रतनगढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले एवं प्राप्तकर्ता दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना रतनगढ़ में दर्ज अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व में एक कार से लगभग 40 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया था। मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान डोडाचूरा सप्लाई करने वाले और खरीदने वाले आरोपियों के नाम सामने आए थे।
इसी क्रम में पुलिस ने ईश्वर पिता लालूराम धाकड़ (22 वर्ष), निवासी कांकड़िया तलई, थाना रतनगढ़, जिला नीमच तथा लक्ष्मण पिता दुर्गीलाल भील (23 वर्ष), निवासी ग्राम मोड़ का निम्बाहेड़ा, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से मामले में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। साथ ही अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनगढ़ एवं उनकी टीम के साथ सायबर सेल नीमच के प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।****

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme