डीएफओ श्री अटोदे ने किया बैंबू फार्म एवं औषधीय वाटिका का निरीक्षण जैव विविधता के संरक्षण में अमूल्य योगदान दे रहे है किसान विश्वकर्मा- श्री अटोदे

*डीएफओ श्री अटोदे ने किया बैंबू फार्म एवं औषधीय वाटिका का निरीक्षण

जैव विविधता के संरक्षण में अमूल्य योगदान दे रहे है किसान विश्वकर्मा- श्री अटोद

नीमच7 जुलाई 2025वन विभाग नीमच के वनमण्डला धिकारी श्री एस के अटोदे ने भाटखेड़ी स्थित मिनी जंगल “विश्वकर्मा बैंबू फॉर्म” एवं औषधीय वाटिका का सोमवार को निरीक्षण किया।
यहां पर “राष्ट्रीय बांस मिशन योजना” में रोपित बांस की खेती के साथ किए जा रहे नवाचारों के बारे में प्रगतिशील किसान श्री कमलाशंकर विश्वकर्मा से विस्तृत चर्चा की एवं उनके द्वारा यहां लगाए गए औषधीय महत्व के पौधों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने किसान के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और दुर्लभ प्रजाति के पीले पलाश का एक पौधा भी लगाया।
वन मंडलाधिकारी श्री एस के अटोदे ने
बताया कि यहां जैव विविधता के संरक्षण का अनूठा उदाहरण देखने को मिला है, जैविक खेती के कारण यहां पर पक्षियों एवं अन्य जीव जंतुओं की संख्या में वृद्धि हुई है। बटर फ्लाई गार्डन में भी चार से पांच प्रजाति की तितलियां भी देखने को मिली। धीरे धीरे यह एक आकर्षक पर्यटन का केन्द्र बन रहा है, लोग यहां घूमने, फोटोशूट कराने एवं पिकनिक मनाने भी आ रहे है।
यहां की औषधीय वाटिका में पर गिलोय, कौंचबीज, शतावरी, अश्वगन्धा, सर्पगंधा, नीली व सफेद अपराजिता, हड़जोड़, गटारन, चक्रमर्द, नामी, छोटी व बड़ी दूधी, चित्रक, गुड़हल, पत्थरचट्टा, एलोविरा, मीठा नीम, वराहीकंद, स्वार्ड बीन्स, ट्राइडेक्स, वज्रदंती, लक्ष्मणफल, रामफल, सीताफल आदि भी देखने को मिल जाते हैं .
************

mawafirstnews@gmail.com

Share
Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

10 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

10 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

10 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

10 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

10 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

10 hours ago