नीमच । कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में आज जनसुनवाई करते हुए 98 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती लक्ष्मी गामड़, एसडीएम शसंजीव साहू, सभी डिप्टी कलेक्टर, सी.एम.ओ. नीमच दुर्गा बामनिया सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में दयानन्द मार्ग नीमच के श्यामलाल सोनी, जवाहर नगर नीमच की श्वेता सोनी, थड़ोली के कारूलाल, विक्रम, श्यामलाल, सुवासरा बुजुर्ग के सुरेश, पालरी के नंदलाल, उकार, रायसिंहपुरा के बापुसिह, कंचन नगर नीमच के ओमप्रकाश काछी मोहल्ला मनासा के सरोज कुशवाह, कुकड़ेश्वर की प्रेमबाई, मनासा के हरिशचंद्र राठौर, खेड़ामोड़ी के कमलसिह, रतनगढ़ की ममता ने भी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
इसी तरह जससिंगपुरा के नानूराम, किशनपुरा के राहुल, आलोरी गरवाड़ा के किशनलाल, नीमच सिटी के सुरेन्द्र सोनी, मुकेरा के हेमराज, बघाना के आसिफ ने भी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्तुत किए।
कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर, की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…
ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…