Ad Ad
Ad Ad

डिप्टी कलेक्टर श्री जैन ने किया नीमच में कचरा पॉइंटों का निरीक्षण

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 08 May 2026, 08:17 PM
शेयर करें ➦
W f X
डिप्टी कलेक्टर श्री जैन ने किया नीमच में कचरा पॉइंटों का निरीक्षण

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन ने शुक्रवार को #स्वच्छ_भारत_मिशन के तहत मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के साथ नीमच शहर के कचरा पॉइंट (कचरा संग्रहण केंद्रों) का निरीक्षण किया। ➡️निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश:-डिप्टी कलेक्टर श्री जैन ने गोमाबाई रोड, ग्वाल टोली, डाक बंगले के पास तथा जिला चिकित्सालय रोड स्थित कचरा पॉइंट का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कुछ कचरा पॉइंटों पर गंदगी पाए जाने पर उन्होंने मुख्य नगरपालिका अधिकारी व स्वास्थ्य अधिकारी को कचरा संग्रहण केंद्रों से प्रतिदिन दो बार सुबह-शाम कचरा उठवाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि कचरा प्रतिदिन उठवाया जा रहा है। इस पर श्री जैन ने व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए दिन में दो बार कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने को कहा।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X