Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

टेंशन में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, किया ये दावा

Posted on May 23, 2026

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 22 मई को दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है. वह उसे एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि CJP का बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट भी Meta की ओर से हटा दिया गया है. 15 मई को भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की “पैरासाइट” और “कॉकरोच” वाली टिप्पणी के अगले ही दिन बनी CJP सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई.

पार्टी को नेताओं, एक्टिविस्ट्स, कलाकारों और अलग-अलग उम्र के बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स का समर्थन भी मिलने लगा. हालांकि बाद में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सफाई दी कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और उनकी टिप्पणी फर्जी डिग्री लेकर कानून पेशे में आने वालों के लिए थी.

इसके बावजूद कॉकरोच को अपना चुनाव चिन्ह बनाने वाली CJP सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों के बीच जगह बनाती चली गई. इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया : अभिजीत दीपके अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को X पर पोस्ट कर कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है. उन्होंने बताया कि अकाउंट का एक्सेस पूरी तरह चला गया है और काफी कोशिशों के बावजूद वह उसे वापस हासिल नहीं कर पा रहे हैं.

इस मामले पर Meta की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. अभिजीत दीपके ने एक और पोस्ट में बताया कि CJP का बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट भी हटा दिया गया है. खास बात यह है कि पार्टी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स थे.

X अकाउंट भारत में ब्लॉक 21 मई को कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया. CJP_2029 नाम वाले इस अकाउंट पर अब “Account Withheld” लिखा दिख रहा है. साथ ही बताया गया है कि भारत में कानूनी मांग के जवाब में इस अकाउंट को रोका गया है..

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme