जोधपुर में भजन क्लबिंग की नई पहल, Naad Rush से भक्ति को मिलेगा आधुनिक अंदाज

Naad Rush: सांस्कृतिक नगरी जोधपुर में एक नई और अनोखी पहल की शुरुआत होने जा रही है. पहली बार शहर में भजन क्लबिंग की अवधारणा को प्रस्तुत करते हुए Naad Rush नाम का म्यूजिकल बैंड का गठन किया गया है. इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत के साथ जोड़कर युवाओं तक पहुंचाना है.

इस पहल के संस्थापक निर्मल गहलोत के अनुसार- आज की युवा पीढ़ी ऊर्जावान संगीत और नए अनुभवों की ओर आकर्षित होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए Naad Rush की शुरुआत की गई है, जहां भजनों को केवल सुना ही नहीं जाएगा, बल्कि उन्हें एक अलग अंदाज में महसूस भी किया जा सकेगा.

उन्होंने बताया कि इस मंच के जरिए भक्ति को एक उत्सव के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा. बैंड में युवा गायक यश शर्मा और देवयानी मुथा लीड सिंगर्स के रूप में अपनी आवाज़ देंगे. इनके साथ एक मजबूत म्यूज़िकल टीम भी जुड़ी हुई है, जिसमें कीबोर्ड पर माधव, गिटार पर अंकित, तबले पर आदित्य और विक्रम, ड्रम्स पर महेश तथा बांसुरी पर दीपक और अभिनव शामिल हैं.

भजन क्लबिंग एक नया ट्रेंड है, जिसमें पारंपरिक भजनों को आधुनिक म्यूज़िक, लाइव इंस्ट्रूमेंट्स और हाई-एनर्जी बीट्स के साथ प्रस्तुत किया जाता है. इसका उद्देश्य हर आयु वर्ग, खासकर युवाओं को भक्ति और आध्यात्मिकता से जोड़ना है. Divine Vibes, Endless Celebrations टैगलाइन के साथ Naad Rush भक्ति को एक नए आयाम में ले जाने का प्रयास कर रहा है.

इसे जोधपुर में एक नई सांस्कृतिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है और आने वाले समय में इसके देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद जताई जा रही है..

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को जावद में शिविर आयोजित होगा

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत…

59 minutes ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स एवं बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

बाल श्रम एवं बंधक श्रम की रोकथाम तथा जिले में श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन…

1 hour ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

19 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

19 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

19 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

19 hours ago