अभिषेक बनर्जी का अमित शाह को चैलेंज- हिम्मत है तो 4 मई को कोलकाता में रहें, सूद समेत होगा हिसाब

Abhishek Banerjee Challenge Amit Shah: पश्चिम बंगाल में वोटिंग से पहले जुबानी जंग चरम पर है. तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सीधी चुनौती दी है. पूर्वी मेदिनीपुर के भगवानपुर में अभिषेक ने कहा कि अगर भाजपा में हिम्मत है, तो अमित शाह मतगणना के दिन यानी 4 मई को कोलकाता में मौजूद रहें.

ममता बनर्जी के बाद तृणमूल कांग्रेस के दूसरे सबसे बड़े नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी जा रही धमकियों पर पलटवार करते हुए साफ कहा कि बंगाल की जनता इस ‘बाहरी’ डराने-धमकाने की राजनीति का करारा जवाब देगी. ब्लॉक दर ब्लॉक लिस्ट तैयार, सूद समेत होगा हिसाब अभिषेक बनर्जी ने भाजपा नेताओं द्वारा टीएमसी कार्यकर्ताओं को जेल भेजने की धमकियों पर तीखी प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने रैली में एक बड़ा राजनीतिक संकेत दिया. टीएमसी नेता ने कहा कि मैंने ब्लॉक दर ब्लॉक और पंचायत दर पंचायत एक लिस्ट तैयार की है. चुनाव के बाद सूद समेत हिसाब चुकता किया जायेगा. उन्होंने कहा कि किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह बंगाल के लोगों को उनके ही घर में धमका सके.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें दिल्ली की सत्ता बनाम बंगाल की जनता टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव ने इस चुनाव को एक बड़े वैचारिक और क्षेत्रीय गौरव के मुकाबले के रूप में पेश किया. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई दिल्ली के शक्तिशाली नेताओं और बंगाल की 10 करोड़ जनता के बीच है.

उन्होंने कहा कि एक तरफ दिल्ली की तमाम एजेंसियां और धनबल है, तो दूसरी तरफ हवाई चप्पल पहनने वाली एक महिला (ममता बनर्जी) और बंगाल की जनता का अटूट विश्वास है. केंद्रीय एजेंसियों पर वार करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल टीएमसी को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है.

इससे पार्टी और मजबूत होकर उभरेगी. इसे भी पढ़ें : मोदी सरकार पर बरसीं ममता बनर्जी- महिला आरक्षण और परिसीमन को जोड़ना भारत बांटने की साजिश खान-पान और पहचान के अपमान पर घेरा अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर बंगालियों की पहचान और संस्कृति पर चोट करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा बंगालियों को ‘बांग्लादेशी’ कहना और उनके खान-पान की पसंद को निशाना बनाना बंगाल का अपमान है. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने वोट के माध्यम से इस अपमान का मुंहतोड़ जवाब दें. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव के पहले चरण के लिए EVM-VVPAT तैयार, 44378 पोलिंग स्टेशनों पर 23 अप्रैल को वोट बंगाल में चौथी बार ममता बनर्जी सरकार का दावा पूर्वी मेदिनीपुर, जो राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील इलाका है, वहां से अभिषेक ने दावा किया कि ममता बनर्जी चौथी बार मजबूत जनादेश के साथ सत्ता में वापसी करेंगी.

बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है और सबकी नजरें 4 मई पर टिकी हैं, जिस दिन चुनाव परिणाम आयेंगे. इसे भी पढ़ें भवानीपुर में वोटर लिस्ट से 40 फीसदी मुस्लिम गायब, गुजराती वोट बैंक भी नाराज, ‘गढ़’ बचा पायेंगी ममता बनर्जी? बंगाल चुनाव 2026: आसनसोल में DM और CP ने किया रूट मार्च, बोले- डरें नहीं, खुलकर करें मतदान बंगाल चुनाव 2026: ‘सांप-सीढ़ी’ वाली सियासत, दुर्गापुर में TMC बांट रही लूडो, पिला रही कोल्ड ड्रिंक्स बंगाल चुनाव का पहला चरण : दागी और धनी उम्मीदवारों का दबदबा, BJP के 70 प्रतिशत प्रत्याशी दागी, TMC के सबसे अमीर.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को जावद में शिविर आयोजित होगा

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत…

2 hours ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स एवं बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

बाल श्रम एवं बंधक श्रम की रोकथाम तथा जिले में श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन…

2 hours ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

20 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

20 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

20 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

20 hours ago