Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

जून के पहले सप्ताह में दिल्ली के लोगों को सताएगी गर्मी, IMD ने दिया वेदर अपडेट

Posted on May 31, 2026

Delhi Weather : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार को दिल्ली में आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा. कई इलाकों में हल्की से बहुत हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है. विभाग ने यह भी कहा है कि शाम के समय तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

मौसम विभाग ने यही पूर्वानुमान एनसीआर के अन्य इलाकों के लिए भी जारी किया है. गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में भी रविवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. 1 और 2 जून को कैसा रहेगा मौसम? 1 और 2 जून को दिल्ली में मौसम आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहने की संभावना है.

1 जून को अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि 2 जून को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दौरान 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं.

मौसम सामान्य रूप से गर्म रहेगा, लेकिन बादलों की मौजूदगी से बीच-बीच में राहत मिल सकती है. 3 और 4 जून को कैसा रहेगा मौसम? 3 और 4 जून को दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है. 3 जून को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि 4 जून को अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.

इस दौरान पश्चिमी दिशा से 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. साफ आसमान और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को दिन में तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है. 5 जून को कैसा रहेगा मौसम? 5 जून को दिल्ली में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना विभाग ने व्यक्त की है.

इस दिन अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. पश्चिमी दिशा से 20 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है..

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme