Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

जिले के किसान भाई प्राकृतिक खेती को अपनाए- विधायक श्री परिहार

Posted on June 19, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए शुक्रवार को जिला स्तर पर विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य में एक दिवसीय प्राकृतिक खेती पर आधारित कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों ने प्राकृतिक खेती के अनुभव साझा करते हुए किसानों को रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए, पूर्णतः प्राकृतिक खेती और पर्यावरण अनुकूल खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, जिला अध्‍यक्ष श्रीमती वंदना खण्डेलवाल, जिला पंचायत, कृषि समिति सभापतिश्रीमती मनीषा धाकड़, जिला अध्‍यक्ष किसान संघ श्री राजू नागदाऔर कृषि वैज्ञानिक, कृषि, आत्मा, उद्यानिकी, पशुपालन विभाग के जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसान बन्धु उपस्थित थे। कार्यशाला में विधायक श्री परिहार ने प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए कहा, कि प्राकृतिक खेती केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करती बल्कि यह किसानों की खेती की लागत को कम कर शुद्ध मुनाफे को बढ़ाती है। उन्‍होने किसानों से अपील करते हुए शुरुआत में अपने खेत के एक छोटे से हिस्से में प्राकृतिक खेती का प्रयोग करते हुए धीरे-धीरे पूरे खेत को प्राकृतिक खेती में बदलने की सलाह दी। कार्यशाला में उपस्थित किसान बंधुओं को श्रीमती वंदना खण्डेलवाल, श्रीमती मनीषा धाकड़, श्री राजू नागदा, श्री महेन्द्र भटनागर, ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में प्राकृतिक खेती करने वाले दो किसानों को सम्मानित किया गया। अंत में उप संचालक कृषि श्री दिनेश मण्डलोई, ने आभार व्‍यक्‍त किया।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme