Ad Ad
Ad Ad

जिला प्रशासन नीमच द्वारा राजस्व प्रकरणों के निराकरण की पहल, प्रशासन गांव की ओर अभियान 83 कलस्‍टर पंचायतों में आज से विशेष राजस्व शिविर

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 22 Dec 2025, 06:12 AM
शेयर करें ➦
W f X

Table of Contents

नीमच –

जिला प्रशासन नीमच द्वारा राजस्व प्रकरणों के निराकरण की पहल, प्रशासन गांव की ओर अभियान 83 कलस्‍टर पंचायतों में आज से विशेष राजस्व शिविर

नीमच जिले में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रशासन गांव की और  अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज 22 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2025 तक 83 कलस्‍टर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर विशेष राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे और राजस्व संबंधी मामलों का निपटारा किया जावेगा।प्रशासन गांव की ओर  अभियान के दूसरे चरण में जिले में 7 तहसीलों में  तहसील स्तरीय राजस्व शिविर 07, 08 एवं 09 जनवरी 2026  को 14 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।

प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में आज 22 दिसम्‍बर 2025 सोमवार को नीमच ग्रामीण तहसील के कलस्‍टर पंचायत मुख्‍यालय दारू, जवासा में विशेष राजस्‍व शिविर आयोजित किए जा रहे है। जीरन तहसील के कलस्‍टर मुख्‍यालय जीरन, नीमच नगर के कनावटी, तहसील मनासा के कलस्‍टर पंचायत मुख्‍यालय पिपलियारावजी, कुण्‍डालिया, रामपुरातहसील के पंचायत मुख्‍यालय चचोर, जावद तहसील के पंचायत मुख्‍यालय उपरेड़ा एवं ढाणी, सिंगोली तहसील के पंचायत मुख्‍यालय झांतला एवं देहपुर में ग्रामीणों किसानो की राजस्‍व संबंधी समस्‍याओं के निराकरण के लिए विशेष राजस्‍व शिविर आयोजित किए जा रहे है।

एडीएम श्री बी.एस.कलेश ने बताया, कि जिले में प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत राजस्‍व विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे विशेष राजस्‍व शिविरों की सभी आवश्‍यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्‍होने क्षेत्र के ग्रामीणों से इन शिविरों में उपस्थित होकर लाभ उठाने का आगृह किया है।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X