Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

जिला प्रशासन नीमच द्वारा सुशासन की दिशा में अभिनव पहल प्रशासन गांव की ओर अभियान – दूसरे दिन 5 हजार 837 हितग्राही लाभांवित

Posted on December 24, 2025

नीमच:-

 

 

 

नीमच जिले में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में सुशासन की दिशा में अभिनव पहल के रूप में प्रशासन गांव की और  अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 22 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक  ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाकर हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। दूसरे दिवस मंगलवार को आयोजित शिविरों में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा, राजस्‍व एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बडी संख्‍यामें हितग्राहियों को सेवाएं प्रदान कर लाभांवित किया गया है।

प्रशासन गांव की ओर अभियान के दूसरे दिन 5837 महिलाएं एवं बच्‍चें लाभांवित

प्रशासन गांव भी ओर अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को जिले में आयोजित शिविरों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुल 5837 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है। जिले में 3134 बच्‍चों के शारिरिक माप का सत्‍यापन, 368 शेष बच्‍चों की अपार आईडी , 268 शेष महिलाओं की आभा आईडी, 48 जन्‍मजात विकृति वाले बच्‍चों का चिन्‍हाकन कर, 9 बच्‍चे उपचार के लिए रेफर, SAM श्रेणी के 76 एवं MAM श्रेणी के 354 बच्‍चे चिंहित कर 24 बच्‍चों को एन.आर.सी. में भर्ती करवाया गया है।

      साथ ही 543 हितग्राहियों की समग्र आईडी की समस्‍या का निराकरण, 52 लाडली लक्ष्‍मी बालिकाओं के दस्‍तावेज अपडेट, 119 शेष लाडली लक्ष्‍मी चिन्हित, 543  बालिकाओं की लाडली लक्ष्‍मी छात्रवृत्ति की समस्‍या  का निराकरण, 297 बालिकाओं की छात्रवृत्ति का अनुमोदन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना के 114 प्रथम प्रसव की पात्र हितग्राही, 61 द्वितीय प्रसव की पात्र हितग्राही का चिंहाकन, 57  हितग्राहियों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लंबित भुगतान का निराकरण किया गया है।

       सुशासन सप्‍ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिले की सभी तहसीलों में पंचायत कलस्‍टरों में ग्रामीणों किसानो की राजस्‍व संबंधी समस्‍याओं के निराकरण के लिए विशेष राजस्‍व शिविर आयोजित किए गये है।

विशेष राजस्‍व शिविरों में 1017 आवेदन प्राप्‍त – 122 निराकृत

प्रशासन गांव की ओर अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को जिले में आयोजित विशेष राजस्‍व शिविर में कुल 1017 आवेदन प्राप्‍त हुए। इनमें से 122 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष 895 आवेदन लंबित रखे जाकर, संबंधित तहसीलदार द्वारा उनका समय सीमा में निराकरण करने की कार्यवाही की जा रही है। अभियान के तहत नामांतरण के 287, बंटवारा के 134, सीमांकन के 35, कब्‍जा विवाद के 16, रास्‍ता विवाद के 43, खसरे नक्‍क्षे में बंटांकन के 46, राजस्‍व पुलिस के मध्‍यस्‍था संबंधी 7 आवेदन प्राप्‍त हुए है। राजस्‍व रिकार्ड मे राजस्‍व अमल के 56, बी1 वाचन उपरांत रिकार्ड सुधार के 178 आवेदन, ग्राम आबादी के प्रस्‍ताव 11, फार्मर रजिस्‍ट्री के 70, आरओआर केवायसी के 93, नक्‍क्षे में त्रुटिसुधार के 58 आवेदन प्राप्‍त हुए है। इनमें से 122 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया है।  शिक्षा विभाग द्वारा 230 विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र के लिए दस्‍तावेज तैयार करवाए गए है। 77 छात्रों की ईकेवायसी अपडेट की गई व 16 विद्यार्थियों की समग्र आईडी बनाने की कार्यवाही की गई।

717 हितग्राहियों की समग्र ईकेवायसी अपडेट, 922 पीएम आवास हितग्राहियों का सत्‍यापन

प्रशासन गांव की ओर अभियान के दूसरे दिन जिले में आयोजित शिविरों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 16 स्‍थानों पर वृहद स्‍वच्‍छता अभियान चलाया गया। 717 मनरेगा हितग्राहियों की ई-केवायसी, प्रधानमंत्री आवास के 922हितग्राहियों का चेकर सत्‍यापन,  38 हितग्राहियों की समग्र सिंडिंग, 124 हितग्राहियों की समग्र आईडी समस्‍या का समाधान,  पेंशन योजना के हितग्राहियों के 55 नये आवेदन प्राप्‍त एवं उनका सत्‍यापन, शौचालय निर्माण के नवीन 57 हितग्राहियों का चिंहाकन, संबल कर्मकार के 46 नये हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है। अमृत सरोवर, डगवेल, खेत तालाब , मां की बगिया के 31 कार्यो के मस्‍टर जारी कर मजदूरी की बुकिंग, 5 कार्यो की मटेरियल देयकों की बुकिंग की गई। प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा के 39, एवं जीवन ज्‍योति बीमा योजना 38 एक नये हितग्राही के फार्म तैयार करवाए गए है।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme