Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के संरक्षण की नीमच में बड़ी कार्यवाही लगभग 38 करोड़ के बाजार मूल्‍य की 4.9 हेक्‍टेयर जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्‍त

Posted on January 10, 2026

 

नीमच :-

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा जिले में शासकीय जमीनों के संरक्षण एवं शासकीय जमीनों को अतिक्रमण मुक्‍त करवाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार न.पा.नीमच , राजस्‍व विभाग एवं पुलिस की संयुक्‍त टीम ने प्रभावी कार्यवाही कर नीमच शहर के डाक बंगला रोड़ पर लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने स्थित खेत नम्‍बर 10 और बगीचा नम्‍बर 38 की बहुमूल्‍य जमीन को अतिक्रमण मुक्‍त करवाकर, न.पा.के आधिपत्‍य में लिया गया है और न.पा.के आधिपत्‍य का सूचना बोर्ड लगाकर अतिक्रमण मुक्‍त करवाई गई उक्‍त जमीन पर न.पा.नीमच द्वारा संरक्षित करने के लिए प्रीकास्‍ट की बाउण्‍ड्रीवाल का निर्माण किया रहा है।

शुक्रवार को नीमच शहर में अतिक्रमण हटाने की इस कार्यवाही के दौरान जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री पराग जैन, न.पा.नीमच की सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया, सीएसपी नीमच, तहसीलदार श्री संतोष कुमार एवं श्री संजय मालवीय सहित राजस्‍व, न.पा.एवं पुलिस अमला मौजूद था।

तहसीलदार श्री संजय मालवीय ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया, कि नीमच शहर में अतिक्रमण मुक्‍त करवाई गई इस जमीन का उपयोग शहर हित में विभिन्‍न विकास कार्यो और प्रोजेक्‍ट के निर्माण के लिए किया जावेगा। उन्‍होने बताया, कि शुक्रवार को अतिक्रमण मुक्‍त करवाई गई 4.9 हेक्‍टेयर जमीन शहर के मध्‍य में प्राईम लोकेशन पर होने से इसका बाजार मूल्‍य लगभग 38 करोड़ रूपये बताया जा रहा है।

ज्ञातव्‍य हो, कि जिला प्रशासन द्वारा 30 दिसम्‍बर 2025 को नीमच शहर में राजस्‍व, न.पा. एवं पुलिस की संयुक्‍त टीम द्वारा विभिन्‍न 5 स्‍थानों पर से 42 करोड़ रूपये मूल्‍य की 6.05 हेक्‍टेयर जमीन को अतिक्रमण मुक्‍त करवाकर, न.पा.नीमच द्वारा अपने आधिपत्‍य में लिया गया है।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme