Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

जावद शहर में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, समोसा-कचौरी प्रतिष्ठानों व सब्जी-फल विक्रेताओं की जांच

Posted on May 9, 2026

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं अपर कलेक्टर श्री बीएस कलेश के निर्देशानुसार, अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन नीमच डॉ.दिनेश प्रसाद के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा नीमच की टीम द्वारा 09 मई 2026 को जावद शहर में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा की टीम द्वारा शनिवार को जावद शहर में संचालित समोसा-कचौरी बनाकर बेचने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों पर तलने वाले खाद्य तेल, समोसा-कचौरी बनाने हेतु तैयार कर संग्रहित मसाले, साफ-सफाई आदि की जांच की गई। साथ ही बस स्टैंड स्थित सब्जी एवं फलों के विक्रेताओं के यहां हरी सब्जियों में कलर की चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से प्राथमिक जांच की गई, जिसमें कलर का उपयोग नहीं पाया गया। खराब फलों के भंडारण व प्रतिबंधित कार्बाइड की भी जांच की गई, जो मौके पर नहीं मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री यशवंत कुमार शर्मा ने बताया कि टीम द्वारा निरीक्षण उपरांत निम्न प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए: 1. फर्म शानू मिष्ठान, बस स्टैंड जावद – मूंगफली तेल का 1 नमूना व कचौरी का 1 नमूना 2. फर्म रमेशचंद्र छीपा चाट सेंटर, बस स्टैंड – पानी पूरी का पानी का 1 नमूना एवं मूंगफली तेल का 1 नमूना 3. फर्म पवन नाश्ता सेंटर, बस स्टैंड – मूंगफली तेल का 1 नमूना व कचौरी का 1 नमूना 4. फर्म प्रजापत मिष्ठान, मुखर्जी मार्ग कसेरा बाजार- मूंगफली तेल का 1 नमूना व समोसा का 1 नमूना इस प्रकार शनिवार को कुल 08 नमूने, जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शर्मा ने बताया, कि इस प्रकार की कार्रवाई समस्त जिले में निरंतर जारी रहेगी।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme