Ad Ad
Ad Ad

जावद भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा ने समर्थकों के साथ आकर अपना नामांकन दाखिल किया

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 30 Oct 2023, 12:41 PM
शेयर करें ➦
W f X
जावद भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा ने समर्थकों के साथ आकर अपना नामांकन दाखिल किया

नीमच। जिले की जावद विधानसभा से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा आज सोमवार को रतनगढ़ से नीमच विशाल व भव्य वाहन रैली के रूप में नीमच पहुचें और विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक रतनगढ़ से सुबह 9 बजे विशाल वाहन रैली से डीकेन, मोरवन, सरवानिया, जावद होते हुए नीमच पहुचें। जहाँ रास्ते मे जगह जगह फूलमाला पहनाकर व पुष्पवर्षा से सखलेचा का स्वागत किया गया।

जिसके बाद नीमच जिला कलेक्टर कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी पहुँचे उनके साथ सैकड़ो की संख्या में उत्साहित कार्यकर्ताओं की भीड़ भी पीछे पीछे चल रही थी। और देखो देखो कौन आया शेर आया शेर आया कि नारेबाजी भी की जा रही थी। श्री सकलेचा ने अपना नामांकन दाखिल कर विजय होने का संकल्प लिया साथ ही जनता के बीच शिक्षा बेरोजगारी, विकास के मुद्दों को लेकर जाएंगे। और जो विकास जावद विधानसभा में हुआ है जनता को उससे अवगत कराएंगे। नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा प्रत्याशी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X