Ad Ad
Ad Ad

जल गंगा संवर्धन अभियान: राम घाट एवं खेड़ापति बालाजी मंदिर पर सामूहिक श्रमदान

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 11 May 2026, 06:14 PM
शेयर करें ➦
W f X
जल गंगा संवर्धन अभियान: राम घाट एवं खेड़ापति बालाजी मंदिर पर सामूहिक श्रमदान

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन अभियान परिषद जावद द्वारा सरवानिया महाराज स्थित बालाजी मंदिर राम घाट पर ‘जल स्त्रोत सेवा समागम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामूहिक श्रमदान:कार्यक्रम में राम घाट और खेड़ापति बालाजी मंदिर परिसर पर सामूहिक श्रमदान किया गया। उपस्थित नागरिकों ने जल स्त्रोतों की साफ-सफाई, गाद निकालने एवं घाटों के सौंदर्यीकरण के लिए श्रमदान किया। उपस्थितजन:इस अवसर पर नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, परामर्शदाता, सीएमसीएलडीपी विद्यार्थी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल संरक्षण, परंपरागत जल स्त्रोतों के पुनर्जीवन एवं जनजागरूकता हेतु गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X