Ad Ad
Ad Ad

जल गंगा संवर्धन अभियान: मोरवन में जनसहयोग से कुएं की मरम्मत एवं सफाई कीस्वच्छ हुआ पेयजल

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 18 Apr 2026, 04:51 PM
शेयर करें ➦
W f X
जल गंगा संवर्धन अभियान: मोरवन में जनसहयोग से कुएं की मरम्मत एवं सफाई कीस्वच्छ हुआ पेयजल

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में नीमच जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के कार्य एवं पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत जावद की ग्राम पंचायत मोरवन में पेयजल कुएं की जल गंगा संवर्धन अभियान तहत साफ सफाई एवं मरम्मत का कार्य किया गया। सचिव श्री रामप्रसाद तथा पंचायत पदाधिकारियों, ग्रामीणों, सर्वश्री जगदीश, भारत, राहुल, मदनलाल, कन्हैयालाल, राकेश सहित अन्य ग्रामीणों के सहयोग से पुराने कुएं की पाल की मरम्मत की गई एवं कुएं के अंदर से साफ-सफाई की गई। अभियान के पूर्व इस कुएं की पाल जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थी तथा साफ-सफाई का अभाव था। ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से कुएं की पाल की मरम्मत एवं सफाई कार्य कराया गयाहै। अब इस कुएं में जल स्वच्छ दिखाई दे रहा है।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X