Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

जम्मू-कश्मीर में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों से पहले लापरवाहीः स्कूल में बंद रह गया 7वीं का छात्र, पूरा स्टाफ निलंबित

Posted on July 6, 2026

Jammu & Kashmir News : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल क्षेत्र स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल, कड़वाह में प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है.स्कूल में 15 दिन की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों से ठीक पहले क्लास रूम में सातवीं का एक छात्र में सो गया, लेकिन स्कूल स्टाफ ने बिना जांच किए कमरे पर ताला लगा दिया और स्कूल बंद कर घर चला गया.

जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल है. चार घंटे तक कमरे में बंद रहा छात्र पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छात्र करीब चार घंटे से अधिक समय तक बंद कमरे में फंसा रहा. जब उसने मदद के लिए आवाज लगाई तो वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने उसकी पुकार सुनी. उसने तत्काल ताला खुलवाकर छात्र को बाहर निकाला और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया.

वीडियो वायरल होते ही मामला सुर्खियों में आ गया. प्रशासन ने दिखाई सख्ती प्रशासन ने घटना का संज्ञान लेते हुए रामबन के मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) ने स्कूल के सभी नौ कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा से जुड़ी ऐसी लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी.

जांच समिति का गठन इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है. समिति यह पता लगाएगी कि छात्र को कक्षा में बंद छोड़ने की जिम्मेदारी किसकी थी और सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया. जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. कई लोगों ने इसे बच्चों की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ बताते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है..

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme