Ad Ad
Ad Ad

जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त संदेश: 117 आवेदनों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 21 Jul 2026, 03:42 PM
शेयर करें ➦
W f X
जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त संदेश: 117 आवेदनों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

नीमच | 21 जुलाई 2026
जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से पहुंचे 117 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।
जनसुनवाई के दौरान धोकलखेड़ा के कवरलाल ने शॉर्ट सर्किट से फसल में लगी आग से हुए नुकसान का मुआवजा, नयागांव के सत्तू धाकड़ ने गौचर भूमि एवं नाले से अतिक्रमण हटाने, हरकियाखाल के गजेंद्र कुमार ने निजी भूमि पर जबरन रास्ता निकालने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तथा दुधलाई की रुकमणबाई ने भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इसके अलावा आरबीएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्र पुष्कर अहिरवार ने लंबित छात्रवृत्ति, बघाना के यूनुस कुरैशी ने पारिवारिक प्रताड़ना, कंजार्डा की अन्नुबाई ने अवैध कब्जा हटाने, बरथून के अनिरुद्ध बैरागी ने मंदिर भूमि पर अतिक्रमण, देवरी पड़दा के प्रहलाद सिंह बंजारा ने सरपंच पुत्र के खिलाफ कार्रवाई तथा मीना सोलंकी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति की मांग को लेकर आवेदन सौंपे।
अन्य आवेदकों ने भी राजस्व, अतिक्रमण, आवास, छात्रवृत्ति और व्यक्तिगत समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए।
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई कर आवेदकों को राहत दिलाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना बताया गया।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X