Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

ग्रामीणों को मिलेगी डिजिटल ताकत, नेटवर्क विहीन 10 गांवों में लगेंगे मोबाइल टावर

Posted on May 1, 2026

सिंगोली, जीरन व जावद तहसील के सुदूर ग्रामों में दूर होगी मोबाइल नेटवर्क की समस्या जिले के ग्रामीण अंचलों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा ऐसे 10 ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापित करने की सशर्त अनुमति जारी की गई है, जहां वर्तमान में कोई भी मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। चिन्हित 10 ग्रामों में मिलेगी अनुमति: कलेक्टर द्वारा तहसील सिंगोली के ग्राम डाबडाकलां, कछाला, कोज्या, लुम्बा, थड़ोद, कुंथली, राणावत खेड़ा, कीरता, तहसील जीरन के ग्राम सोकड़ी तथा तहसील जावद के ग्राम कांस्या सुखानंद में मोबाइल टावर लगाने हेतु दूरसंचार कंपनियों को अनुमति प्रदान की गई है। नेटवर्क समस्या का होगा समाधान: इन ग्रामों में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों एवं व्यापारियों को संचार, ऑनलाइन शिक्षा, बैंकिंग एवं शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था। टावर स्थापना के पश्चात इन क्षेत्रों में 4जी मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे डिजिटल कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी। कलेक्टर के निर्देश: कलेक्टर श्री चंद्रा ने स्पष्ट किया है, कि टावर स्थापना का कार्य नियमानुसार एवं सभी आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करने के उपरांत ही किया जाए। टावर से यातायात, विद्युत सिस्टम आदि प्रभावित नहीं होना चाहिए तथा भविष्य में किसी दुर्घटना की स्थिति में सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की होगी। जिला प्रशासन का यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल इंडिया मिशन को गति देगा तथा अंतिम छोर तक बेहतर संचार सुविधा पहुंचाने में सहायक होगा। सिंगोली तहसील के धारड़ी में मोबाइल टावर लगाने की अनुमति का प्रकरण भी प्रकियाधीन है।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme