Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

गाजीपुर: पुलिस को देखते ही कमलेश ने की फायरिंग, व्यापारी हत्याकांड का वांटेड मुठभेड़ में ढेर

Posted on June 4, 2026

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में व्यापारी विनीत राय हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल एक लाख रुपये का इनामी बदमाश कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद बुधवार (3 जून) देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. कमलेश 29 मई को हुए चर्चित हत्याकांड में नामजद था और इस मामले के चार आरोपियों में से एक था.

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान उसने भागने की कोशिश की, जिसके बाद कार्रवाई की गई. पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. इरज राजा ने मुठभेड़ के संबंध में मीडिया से बात की. उन्होंने बताया कि हत्या के बाद से ही आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही थी. कुर्था क्षेत्र में पवहारी बाबा आश्रम के पास कमलेश के छिपे होने की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और ‘स्वाट’ इकाई के कर्मियों ने बुधवार रात इलाके को घेर लिया.

मुठभेड़ के दौरान सब इंस्पेक्टर को भी लगी गोली एसपी ने कहा कि जब टीम ने बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया, तो उसने दूर से पुलिस पर गोलियां चला दीं. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में संदिग्ध घायल हो गया. पुलिस ने बाद में घायल व्यक्ति की पहचान कमलेश बिंद के रूप में की और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान ‘स्वाट’ टीम प्रभारी और सब इंस्पेक्टर रोहित मिश्रा के कंधे में गोली लगी और उनका इलाज हो रहा है. अधिकारियों ने बताया कि मौके से एक अवैध .32 बोर पिस्तौल, एक कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई. स्वाट टीम थाना कोतवाली व थाना करंडा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र में होटल कारोबारी के पुत्र की हत्या के मामले में ₹100000 इनामिया वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/मृत। जिसके कब्जे से 02 अदद अवैध पिस्टल .32 बोर, 04अदद खोखा कारतूस .32 बोर व 01 अदद… pic.twitter.com/hWuZKb0USf — Ghazipur Police (@ghazipurpolice) June 3, 2026 कमलेश के खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज पुलिस ने कहा कि कमलेश के खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, हमला, आपराधिक धमकी और शस्त्र अधिनियम के तहत अपराध शामिल थे.

उसका 2017 से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. एक दिन पहले ही पुलिस ने हत्याकांड के चारों नामजद आरोपियों पर इनाम की घोषणा की थी. मुख्य आरोपी शंकर पांडे और कमलेश पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था, जबकि दो अन्य आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था. भागने की कोशिश के दौरान विनीत को कई बार गोली मारी गई जांचकर्ताओं के अनुसार, विनीत राय की कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग को लेकर 29 मई की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

मामले में तीन अन्य आरोपी शंकर पांडे, सोनू यादव और मोनू त्रिपाठी फरार हैं. पुलिस ने कहा कि गाजीपुर शहर में एक होटल चलाने वाले विनीत राय पर रात को होटल परिसर के बाहर हमला किया गया. कथित तौर पर चार हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर आए और बीयर खरीदने के बहाने होटल के गेट के पास पहुंचे और फिर उन पर गोलियां चला दीं.

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भागने की कोशिश के दौरान विनीत को कई बार गोली मारी गई और बाद में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मौत हो गई..

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme