Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

गरोठ में आइसक्रीम खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 10 से अधिक लोग बीमार, फूड विभाग जांच में जुटा

Posted on May 13, 2026

**गरोठ। मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटड़ाबुजुर्ग एवं कोटड़ा खुर्द गांव में आइसक्रीम खाने के बाद बच्चों सहित कई लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बीमार बच्चों को उपचार के लिए भवानीमंडी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ बच्चों का इलाज आईसीयू में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार फिलहाल 5 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें शिवम (7 वर्ष) एवं इरशाद (10 वर्ष) की हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है। वहीं निहारिका (11 वर्ष) एवं दिव्यांशु (7 वर्ष) सहित अन्य बच्चों का इलाज जनरल वार्ड में जारी है। बताया जा रहा है कि 7 से 8 बच्चे आइसक्रीम खाने के बाद बीमार हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही गरोठ एवं भानपुरा के नायब तहसीलदार अस्पताल पहुंचे और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
गरोठ बीएमओ डॉ दरबारसिंह ने बताया कि आठ बच्चों के बीमार होने की सूचना मिली थी, जिनमें से फिलहाल पांच बच्चे भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि शिवम को पूर्व से ही तीन-चार दिन से बुखार था, इसलिए उसकी अतिरिक्त जांच भी करवाई जा रही है। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
बीएमओ के अनुसार प्रथम दृष्टया मावे में मिलावट की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते खाद्य विभाग को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
इधर डॉ. दरबारसिंह ने यह भी बताया कि भवानीमंडी के नवजीवन अस्पताल में कोटड़ा खुर्द गांव के भी 5 मरीज उपचाररत हैं, जो आइसक्रीम खाने के बाद बीमार हुए। इनमें 4 बच्चे एवं एक 50 वर्षीय महिला शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।**

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme