Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

गंगा दशहरा पर श्रमदान से संवर गई श्रीपुरा की प्राचीन बावड़ी रामपुरा नगर परिषद ने कलश यात्रा निकालकर दिया जल संरक्षण का संदेश

Posted on May 25, 2026

**मुख्य नगर पालिका अधिकारी के.एल. सूर्यवंशी एवं सांसद ****प्रतिनिधि विजय दानगड़ की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब
रामपुरा | 25 मई 2026
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर रामपुरा नगर परिषद द्वारा जल संरक्षण और जनजागरूकता का प्रेरणादायक आयोजन किया गया। नगर के श्रीपुरा स्थित प्राचीन बावड़ी परिसर में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित कर उसकी साफ-सफाई की गई, वहीं कलश यात्रा निकालकर नगरवासियों को जल संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के.एल. सूर्यवंशी एवं सांसद प्रतिनिधि विजय धनगढ़ के नेतृत्व में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। सभी ने श्रमदान करते हुए प्राचीन जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया।
श्रमदान के दौरान किसी ने फावड़ा संभाला, तो किसी ने तसला उठाकर सफाई कार्य में भागीदारी निभाई। सामूहिक प्रयासों से श्रीपुरा की ऐतिहासिक बावड़ी को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य किया गया। इस अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा ने पूरे नगर में जल बचाने और परंपरागत जल स्रोतों को सहेजने का संदेश पहुंचाया।
जल संरक्षण के लिए समाज को जागरूक करने की पहल
वक्ताओं ने कहा कि प्राचीन बावड़ियां और जल स्रोत हमारी सांस्कृतिक धरोहर होने के साथ-साथ भविष्य की जल सुरक्षा का आधार भी हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।
यह आयोजन केवल सफाई अभियान नहीं, बल्कि जल संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का एक सशक्त संदेश बनकर सामने आया। जब प्रशासन और समाज एक साथ कदम बढ़ाते हैं तो बदलाव की नई तस्वीर दिखाई देती है।**

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme