Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

केंद्रीय कृत वेतन प्रोसेसिंग सुविधा के सम्‍बंध में नीमच में आहरण संवितरण अधिकारियों व लेखाकर्मियों का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न

Posted on December 17, 2025

नीमच :-

 

वेतन देयक भुगतान हेतु कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार समस्‍त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का जिला पंचायत नीमच में बुधवार को प्रशिक्षण आयोजित किया गया। वरिष्‍ठ कोषालय अधिकारी श्री बी.एम.सुरावत, सहायक कोषालय अधिकारी श्री राजू मेहर, सहायक ग्रेड 2 श्री मुजम्‍मील खान ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में बताया, कि केंद्रीयकृत वेतन प्रोसेसिंग की सुविधा के संबंध में आयुक्‍त कोष लेखा म.प्र.भोपाल के निर्देशानुसार 2025 के वेतन(भुगतान माह जनवरी 2026 में) प्रारंभ की जा रही है। अत: समस्‍त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को केंद्रीयकृत वेतन प्रोसेसिंग की प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश प्रशिक्षण में दिए गए। प्रशिक्षण में 25 तारीख से 5 तारीख तक वेतन देयक के अलावा आवश्‍यक देयक ही प्रस्‍तुत करने, रेग्‍यूलर, नॉनरेग्‍यूलर की ईएसएस प्रोफाईल अनिवार्य करने, कर्मचारियों की बैंक डिटेल आईएफएमआईएस में आधार की प्रविष्ठि करने, समस्‍त कर्मचारियों की ईएसएस हायरारकी में परिवार विवरण, नामिनेशन एवं परिवार नॉमिनी की बैंक अकाउण्‍ट की प्रविष्ठि करने के बारे में भी बताया गया।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme