Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

कुकड़ेश्वर-रामपुरा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 1385 किलो नमकीन जब्त, अवैध फैक्ट्री सील दूध डेयरी से जांच लिए चार सेम्पल

Posted on May 15, 2026

**रामपुरा/कुकड़ेश्वर (नीमच)। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश के निर्देशानुसार गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुकड़ेश्वर एवं रामपुरा क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर टीम ने सख्त कदम उठाए।
निरीक्षण के दौरान मनासा-रामपुरा रोड स्थित मैसर्स श्री साईं कृपा नमकीन, कुकड़ेश्वर में अत्यंत अस्वच्छ परिस्थितियों में बिना वैध खाद्य पंजीयन के नमकीन निर्माण, पैकिंग, भंडारण एवं विक्रय किया जाना पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि पैक किए गए नमकीन पैकेटों पर पैकिंग तिथि, बैच नंबर, लाइसेंस नंबर सहित अन्य अनिवार्य जानकारी अंकित नहीं थी।
टीम ने पाया कि उत्पादों के लेबल पर निर्माता का पता जूनी भदाना, तहसील मनासा अंकित था, जबकि निर्माण कार्य कुकड़ेश्वर में किया जा रहा था। अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा टीम ने तत्काल परिसर को शटडाउन करवाकर क्रय-विक्रय बंद कराया।
कार्रवाई के दौरान बजरंग नमकीन स्पेशल सेव, श्रद्धा रतलामी सेव, श्री साईं कृपा नमकीन खट्टा-मीठा मिक्सर, रतलाम सेव बारीक सहित पामोलिन ऑयल, अजवाइन, काली मिर्च, लौंग, मिर्ची पाउडर, बेसन एवं मटर आटा समेत कुल 11 नमूने जांच के लिए लिए गए। मौके से कुल 1385 किलोग्राम नमकीन भी जब्त किया गया।
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत संबंधित संचालक को सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है। प्रकरण अपर कलेक्टर नीमच न्यायालय में दर्ज किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त रामपुरा स्थित सांवलिया दुग्ध डेरी का भी निरीक्षण किया गया, जहां से पनीर, मिश्रित दूध, दही और घी के कुल 4 नमूने जांच हेतु लिए गए।
यह पूरी कार्रवाई नायब तहसीलदार कुकड़ेश्वर श्री नवीन छत्रोले एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री यशवंत शर्मा की टीम द्वारा की गई।**

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme