Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने टामोटी में रात्रि चौपाल व जल चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,

Posted on May 5, 2026

आधार शिविर, जन्म प्रमाण पत्र, वन अधिकार पट्टे व आंगनवाड़ी पुनर्निर्माण के निर्देश; जल जीवन मिशन के कार्य सभी मजरे-टोलों तक पहुंचाने पर जोर; प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व लाड़ली लक्ष्मी बेटियों का सम्मान* कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा जिलाधिकारियों के दल के साथ जनजाति बाहुल्य ग्राम टामोटी में रात्रि चौपाल एवं जल चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू हुए। यात्री बस से पहुंचे कलेक्टर व अधिकारियों के दल का बस से उतरते ही ग्रामीणों ने जल कलश यात्रा निकालकर ढोल-धमाकों के साथ स्वागत किया। जल चौपाल में टामोटी और आसपास के क्षेत्र के गांवों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। *कलेक्टर के प्रमुख निर्देश :* *समस्याओं का निराकरण:* कलेक्टर ने एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित *42 लिखित आवेदन* प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने समय-सीमा में सभी आवेदनों का निराकरण करने का विश्वास दिलाया। *आधार शिविर:* टामोटी क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग पर आधार अपग्रेडेशन के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। जन्म प्रमाण पत्र:* बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए सूची तैयार कर तहसीलदार को उपलब्ध कराने के निर्देश सचिवों को दिए। *आबादी भूमि चिन्हांकन:* वन क्षेत्र से लगे ग्रामों में आबादी के लिए उपलब्ध जमीन चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ् *वन अधिकार:* वन राजस्व सीमा संबंधी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान एवं सामुदायिक वन अधिकार पट्टा उपलब्ध कराने की कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। *आंगनवाड़ी भवन:* बिलवास की जर्जर आंगनवाड़ी भवन को डिस्मेंटल करने की कार्रवाई कर नवीन भवन निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। *जल जीवन मिशन:* जल जीवन मिशन के अधिकारियों को *दो दिन में टामोटी क्षेत्र के सभी गांवों का भ्रमण* कर पेयजल योजना का गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने और सभी गांवों, मजरे-टोलों में *हर घर तक नल पाइपलाइन* से जल पहुंचाने के निर्देश दिए। *जल चौपाल एवं विभागीय सहभागिता:* जल चौपाल में ग्रामीणों को जल संरक्षण व जल संचय के लिए समझाइश दी गई। पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा लाभ लेने की प्रक्रिया भी बताई। *वन विभाग की घोषणाएं:* वन मंडल अधिकारी श्री एस.के. ऑटोदे ने ग्रामीणों से कहा कि जल संरक्षण संरचनाओं के वन क्षेत्र में निर्माण के लिए विभाग प्राथमिकता से अनुमति प्रदान करेगा। वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम संयुक्त रूप से वन-राजस्व सीमा संबंधी समस्याओं का मौके पर भ्रमण कर शीघ्र समाधान निकालेगी। उन्होंने वन्यजीव से होने वाले नुकसान पर पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजनाओं के बारे में भी बताया तथा वन क्षेत्र में जल संरचनाओं के गहरीकरण-मरम्मत के लिए जनभागीदारी से कार्य की अनुमति भी प्राथमिकता से देने की बात कही। *सम्मान समारोह:* रात्रि चौपाल में कलेक्टर ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही पांच लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से हितलाभ के प्रमाण पत्र भी वितरित किए। *उपस्थित अधिकारी:* इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, डीएफओ श्री एस.के. ऑटोदे, एसडीएम सुश्री किरण आंजना सहित सभी जिला अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व महिलाएं उपस्थित थीं।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme