Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

कलेक्टर ने मालखेड़ा एवं जावी के प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण

Posted on July 8, 2026

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को जिले के मालखेड़ा एवं जावी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता तथा विद्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मालखेड़ा स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में कलेक्टर श्री चंद्रा ने छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों से गणित विषय के प्रश्न पूछे तथा बच्चों से ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न हल करवाकर उनकी शैक्षणिक दक्षता का परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कक्षा पहली एवं दूसरी के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए संचालित गतिविधि आधारित शिक्षण को देखकर कलेक्टर ने विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती चंद्रा श्योपुरा की सराहना की। उन्होंने जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) को निर्देश दिए कि नवप्रवेशी बच्चों के सहज शिक्षण एवं विद्यालयीन वातावरण से जुड़ाव के लिए प्रत्येक विद्यालय में शैक्षणिक सत्र के प्रारंभिक 10 से 15 दिनों तक गतिविधि आधारित कक्षाएं संचालित की जाएं। इसके पश्चात कलेक्टर श्री चंद्रा ने जावी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों के बीच बैठकर हिंदी विषय की पाठ्यपुस्तक से पाठ पढ़ाया तथा बच्चों के साथ संवाद कर उनकी पठन क्षमता एवं सीखने की गुणवत्ता का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती ऐश्वर्या मूंदड़ा, जिला परियोजना समन्वयक श्री दिलीप व्यास, मालखेड़ा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ममता बीरवाल तथा जावी विद्यालय के संस्था प्रधान श्री बालमुकुंद सुथार सहित संबंधित अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme