Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

आमता बम विस्फोट मामले में एनआईए ने 2 मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

Posted on June 24, 2026

खास बातें असफर और एंताजुल की हुई गिरफ्तारी चंद्रपुर बाजार इलाके में बन रहे थे देसी बम अप्रैल 2024 में एनआईए ने अपने हाथ में ली जांच 4 के खिलाफ दाखिल हो चुका है आरोपपत्र Amta Bomb Blast Case: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को कहा कि उसने वर्ष 2022 में हुए बम विस्फोट मामले में पश्चिम बंगाल के आमता में तलाशी अभियान चलाकर 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी और 3 अन्य घायल हुए थे. असफर और एंताजुल की हुई गिरफ्तारी जांच एजेंसी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा (ग्रामीण) जिले के आमता क्षेत्र निवासी असफर मिद्या और एंताजुल मिद्या को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया. बयान में कहा गया कि इससे पहले आमता क्षेत्र में उनके 3 कथित ठिकानों पर तलाशी ली गयी थी.

चंद्रपुर बाजार इलाके में बन रहे थे देसी बम एनआईए के बयान के अनुसार, दोनों को मामले का मुख्य आरोपी माना गया है. आरोप है कि उनके निर्देश पर 23 फरवरी 2022 को आमता थाना क्षेत्र के चंद्रपुर बाजार के निकट अवैध रूप से देसी बम बनाये जा रहे थे. इसी दौरान कुछ बम फट गये, जिससे जहाधर मोल्ला, मोहब्बत मोल्ला, मोइनुर रहमान और एसके महाराम गंभीर रूप से घायल हो गये.

महाराम की बाद में मृत्यु हो गयी. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें अप्रैल 2024 में एनआईए ने अपने हाथ में ली जांच एनआईए ने अप्रैल 2024 में स्थानीय पुलिस से इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी. बयान के अनुसार, जांच में पाया गया कि असफर और एंताजुल बम निर्माण अभियान का संचालन कर रहे थे.

इन बमों का इस्तेमाल क्षेत्र में लोगों को धमकाने और आतंकित करने के उद्देश्य से किया जाना था. 2 prime accused have been arrested following searches at suspected hideouts in West Bengals Amta area in connection with a 2022 bomb blast case that had killed one of the makers and left three injured.

pic.twitter.com/KCx18d0DRb — NIA India (@NIA_India) June 24, 2026 Amta Bomb Blast Case: 4 के खिलाफ दाखिल हो चुका है आरोपपत्र केंद्रीय जांच एजेंसी के बुधवार को जारी बयान में कहा है कि इससे पहले इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है.

मामले की जांच अभी जारी है. इसे भी पढ़ें बंगाल में कत्लेआम-बमबाजी : शुभेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या, हावड़ा में बम बरसे, कमरहट्टी में BJP कार्यकर्ता के घर तांडव बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में बम विस्फोट, एक बच्चा घायल संदेशखाली में खूनी खेल, पुलिस और जवानों पर फायरिंग, थाना प्रभारी समेत 5 जख्मी, भारी मात्रा में बम-बारूद बरामद कोलकाता में हिंसा पर पुलिस सख्त, अब तक 80 गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर बोले- विजय जुलूस में बुलडोजर लाये तो खैर नहीं.

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme