Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

आप छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर दो FIR, बीजेपी ने बताया बदले की राजनीति

Posted on May 2, 2026

Sandeep Pathak : पंजाब से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने 24 अप्रैल को आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था और अब उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं. संदीप पाठक ने राघव चड्डा के साथ ही आम आदमी पार्टी छोड़ी थी. जानकारी के अनुसार एफआईआर गैर जमानती धाराओं के तहत दर्ज की गई है.

बीजेपी का आरोप बदले की राजनीति कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल पंजाब पुलिस द्वारा राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की घटना पर बीजेपी की ओर से यह दावा किया गया है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बदले की राजनीति कर रहे हैं.

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि केजरीवाल राजनीतिक प्रतियोगियों को निपटाने के लिए पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इसमें उनके सहायक हैं. पूनावाला ने लिखा है कि संदीप पाठक के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जो कुछ समय पहले तक आप के ही सदस्य थे.

इससे स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान बदले की राजनीति कर रहे हैं. राजनीतिक विरोधियों को बर्दाश्त नहीं करते हैं केजरीवाल शहजाद पूनावाला ने सवाल पूछा है कि अगर ये मामले शुरू से मौजूद थे, तो प्राथमिकी पहले क्यों दर्ज नहीं की गई? अगर संदीप पाठक भ्रष्ट थे, तो उन्हें इतने लंबे समय तक पार्टी में क्यों रखा गया? क्या पिछले कुछ दिनों में कोई नई जानकारी सामने आई है या कथित भ्रष्टाचार अभी हुआ है? उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल को राजनीतिक विरोधियों और असंतुष्टों को निशाना बनाने की पुरानी आदत है.

यही वजह है कि आप के कई वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़कर जा चुके हैं या जा रहे हैं. ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र में 65 साल के मजदूर ने किया 4 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, फिर हत्या दिल्ली कैपिटल्स के नये हीरो बने आशुतोष शर्मा कहा- टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाना अच्छा लगता है.

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme