Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक का आयोजन,

Posted on June 5, 2025
  • *आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी*
    *ईद-उल-जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें-एस.पी. श्री जायसवाल*
     पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) को दृष्टिगत रखते हुये जिलें के समस्त थाना प्रभारियांे को शांति समिति की बैठक आयोजित करने एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल का फ्लैग मार्च निकालने हेतु दिये निर्देश।
     जिले के सभी थाना क्षैत्रों में ईद-उल-जुहा (बकरीद) को दृष्टिगत रखते हुये शांति समिति की बैठकों का दौर जारी।
     संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा निकाला जा रहा है फ्लैग मार्च।
     शांति समिति की बैठकों में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक हुए सम्मिलित।
     बैठको के दौरान सामाजिक पुलिस अधिकारियों द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।
     शांति समिति की बैठकों के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया, फेसबुक, एक्स, इन्स्टाग्राम, वाट्सएप आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट करने एवं पोस्ट को शेयर करने वाले व्यक्तियोें के विरूद्व कड़ी कार्यवाही की दी जानकारी।
    पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को दृृष्टिगत रखते हुये जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों की बैठक ली जाकर अपने अपने थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाये रखने, शांति समिति की बैठकों का आयोजन करने, पुलिस बल की ब्रिफिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल का फ्लैग मार्च निकालने एवं सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी करने संबंधी निर्देश दिये गये है।
    पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देषों के पालन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन कर आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को दृष्टिगत् रखते हुए समिति के सदस्यों को त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने एवं विभिन्न वर्गो एवं समाज के मध्य साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। शांति समिति की बैठकों के दौरान समिति के सदस्यों को ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने एवं विभिन्न वर्गो एवं समाज के मध्य साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु निर्देशित करने, सोशल मीडिया, फेसबुक, एक्स, इन्स्टाग्राम, वाट्सएप आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट करने एवं पोस्ट को शेयर करने वाले व्यक्तियोें के विरूद्व कड़ी कार्यवाही किये जाने संबंधी जानकारी दी गई।
    जिलें के समस्त थाना क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानोें पर संबंधित राजपत्रित अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस बल का फ्लैग मार्च निकाला जाकर ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई है।
    *नीमच पुलिस की आमजनता से अपील* – जिला पुलिस नीमच द्वारा आमजनता विशेष रूप से युवा वर्ग से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं विवादित पोस्ट/संदेश डालने से बचे। अफवाहों पर ध्यान न देवें। ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को शांतिपूर्ण तरिके से मनायें एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थानें अथवा पुलिस कन्ट्रोल रूम को देवें।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme