Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

असम चुनावों में इतिहास रचने की ओर BJP, शुरुआती रुझानों में अकेले ही पार किया बहुमत का आंकड़ा

Posted on May 4, 2026

Assam Election Results 2026 BJP Seat: असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना सोमवार, 4 मई को शुरू हो गई है और इसके साथ ही राज्य की सत्ता का फैसला भी तय होने की ओर बढ़ रहा है. शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी केवल बढ़त ही बनाती नजर आ रही है, बल्कि वह इतिहास रचने जा रही है.

असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना में शुरुआती रुझान लगभग पूरी तस्वीर साफ करते नजर आ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी ने अपनी बढ़त को और मजबूत करते हुए बहुमत से काफी आगे बढ़त बना ली है. अब तक सामने आए 124 सीटों के रुझानों में भाजपा 77 सीटों पर आगे चल रही है.

वहीं कांग्रेस 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) और असम गण परिषद (AGP) दोनों 10-10 सीटों पर आगे हैं, जो एनडीए के खाते को और मजबूत करते हैं. इसके अलावा एआईयूडीएफ (AIUDF) 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि रायजोर दल 1 सीट पर आगे चल रहा है.

इन रुझानों से साफ संकेत मिल रहा है कि भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन राज्य में मजबूत स्थिति में है. वह अब राज्य में एक बार फिर सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच गया है. इस बार भाजपा हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है. उन्होंने चुनाव के दौरान ही कहा था कि भाजपा इस बार शतक लगाएगी और शुरुआती रुझानों से ऐसा लग रहा है कि उनकी बात सही हो सकती है.

Assam election results 2026 bjp seat. 2026 के चुनावों में गठबंधन कैसा है? 2026 राजनीतिक समीकरण की बात करें तो एनडीए में भाजपा के साथ असम गण परिषद (AGP) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) शामिल हैं. वहीं विपक्षी खेमे में कांग्रेस के नेतृत्व में राइजोर दल, असम जातीय परिषद (AJP), माकपा (CPI-M), सीपीआईएमएल और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस (APHLC) जैसे दल हैं.

इसके अलावा एआईयूडीएफ और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) अलग-अलग मैदान में हैं. 2021 से कहीं आगे बीजेपी और एनडीए असम विधानसभा चुनाव 2021 में कुल 126 सीटों पर चुनाव हुआ था, उसमें भी एनडीए गठबंधन ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया था. उस बार भारतीय जनता पार्टी ने 60 सीटें हासिल की थीं.

वहीं असम गण परिषद (AGP) ने 9 सीटें और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) को 6 सीटें मिली थीं. यानी एनडीए को कुल 75 सीटें मिली थीं. वहीं विपक्षी महाजोत में कांग्रेस को 29 सीटें, जबकि एआईयूडीएफ (AIUDF) को 16, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) को 4 और माकपा (CPI-M) को 1 सीट मिली थी.

यानी महाजोत को कुल 50 सीटें मिली थीं. वहीं अन्य के खाते में एक सीट आई थी. ये भी पढ़ें:- क्या TMC बचा पाएगी अपनी ग्लैमरस सीट, सायंतिका बनर्जी के गढ़ में BJP के सजल घोष ये भी पढ़ें:- विजय थलापति का व्हिसलपोडु, तमिलनाडु की राजनीति में हड़कंप; सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है TVK 2026 का ऐतिहासिक मतदान राज्य में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था, जिसमें 85.96 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया.

महिलाओं ने इस चुनाव में रिकॉर्ड मतदान किया. फिलहाल कुल 126 विधानसभा सीटों पर 722 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो रहा है, जिनमें 59 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं. कड़ी सुरक्षा के बीच 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है, जिसके बाद ईवीएम खोली गईं.

इन रुझानों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन मजबूत स्थिति में है और सत्ता में वापसी की ओर बढ़ रहा है..

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme