Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

अखिलेश यादव के गुस्से से सहमी कांग्रेस बोली-सपा अध्यक्ष महत्वपूर्ण, टच में हैं हमारे नेता

Posted on October 20, 2023

ऐप पर पढ़ें

Akhilesh Yadav-India Alliance: मध्यप्रदेश विधानसभा में मनमुताबिक सीटें न मिलने से नाराज अखिलेश यादव ने अमेठी और रायबरेली को लेकर धमकी दी तो कांग्रेस पूरी तरह से सहम गई। अखिलेश के गुस्से को देखकर कांग्रेस को बयान जारी करवाना पड़ा। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत सिंह ने कहा, जब चुनाव होते हैं तो टिकटों को लेकर खींचतान स्वाभाविक बात है। हर किसी को लगता है कि टिकट सबसे मजबूत प्रतियोगी को दिया जाना चाहिए। मुझे लगता है कि अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन परिवार के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन और हमारी पार्टी के कई लोग उनके संपर्क में हैं। ऐसी कोई बात नहीं है जिसे चर्चा के बाद हल न किया जा सके। कमलनाथ और दिग्वजिय सिंह की मीटिंग के बाद से नाराज हुए अखिलेश यादव को लेकर सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ऐसी कोई बात नहीं है जो बात करके सुलझाई न सके।

हर बार इंडिया गठबंधन पर सवाल उठा लेना जल्दबाजी होगी, ऐसी कोई भी बात नहीं है जिस पर हम आपसी विवाद को सुलझाया न जा सकेगा, ये मतभेद है मनभेद नहीं। मुझे ऐसा लगता है कि कई बार सवाल आते हैं वह कहीं पर इस बात की अवमानना कर देते हैं कि जो लोग फैसला ले रहे हैं चाहें तो कमलनाथ हों या चाहें वह लीडरशिप हो मध्प्रदेश की। इन सब लोगों का निर्वाचित इतिहास रहा है, मुझे नहीं लगता है कि हमारी और आपकी राय की जरूरत है। उन्होंने कुछ सोच कर ही निर्णय लिया होगा, उस निर्णय को आप परिणाम देखेंगे। मध्यप्रदेश में टिकट बंटवारे को लेकर सुप्रिया बोलीं, टिकट उसी व्यक्ति को दिया जाएगा जो प्रबल दावेदार होगा। थोड़ी बहुत रुष्टता और असजहता स्वभाविक है। हमारे यहां उस तरह का कहीं भी विरोध नहीं हो रहा है जैसा राजस्थान में भाजपा के साथ हो रहा है। जिन सांसदों को घर से निकलने नहीं दे रहे हैं उनके कार्यकर्ता।

बुरिया समेटकर उनके घर के आगे धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं। बातचीत के दौरान सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा पर कई सवाल किए। कांग्रेस के कुछ नेताओं पर ईडी रेड और घोटाले के सवाल पर सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, भाजपा के अंदर अगर दम है तो उन सवालों का जवाब दें, उस घोटाले की जांच कराए। सिर्फ लोगों के साथ बदसलूकी की जाएगी, उनको प्रताड़ित किया जाएगा, उनका चरित्र हनन किया जाएगा। मोदी जी के सबसे परममित्र अडाणी के घोटालों की परत दर परत खुलती जा रही है। उस घोटाले पर रोज एक नया मामला सामने आ रहा है, उसकी जांच कब होगी।

इंडिया गठबंधन को लेकर क्या बोले थे अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कहा था कि कांग्रेस नेतृत्व को अपने छोटे नेताओं को उनकी पार्टी के बारे में टिप्पणी करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। कांग्रेस ने उन्हें एक साल तक अंधेरे में रखा और बाद में सीटों के आवंटन को लेकर उनकी पार्टी को धोखा दिया। सपा प्रमुख यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं ने मध्य प्रदेश में एक बैठक के लिए कांग्रेस के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया होता अगर उन्हें पता होता कि ‘इंडिया’ गठबंधन केवल राष्ट्रीय स्तर (लोकसभा चुनाव के लिए) तक ही सीमित है।

रायबरेली, शाहजहांपुर और अमेठी को लेकर क्या बोले अखिलेश

इंडिया गठबंधन से नाराज चल रहे अखिलेश यादव ने शुक्रवार को रायबरेली, शाहजहांपुर और अमेठी को लेकर कुछ ऐसी बात बोल दी, जिसने कांग्रेस परिवार में हलचल पैदा कर दी है। अखिलेश की खुलेआम धमकी लोकसभा चुनाव को लेकर साफ इशारा कर रही है। दरअसल अखिलेश यादव ने कहा था जैसा व्यवहार कांग्रेस ने किया है वही हमारी तरफ से भी होगा। शुक्रवार को भी अखिलेश का पारा हाई रहा। धमकी भरे अंदाज में अखिलेश ने गांधी परिवार को चेताते हुए रायबरेली और अमेठी की सीट को लेकर भी आगाह किया। उन्होंने कहा, इन दोनों सीटों पर सपा लगातार कांग्रेस को सपोर्ट करती रही है। गठबंधन नहीं होने पर भी इन सीटों पर सपा अपना प्रत्याशी नहीं उतारती है। अखिलेश ने कांग्रेस से यह भी कहा कि अगर आप किसी भ्रम में हैं तो भाजपा से मुकाबले में सफल नहीं हो सकते।

Source link

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme