नीमच

मोया में जनता ने खुले दिल से जेसीबी से पुष्पवर्षा कर भाजपा प्रत्याशी मारू का स्वागत किया और जीत का आशीर्वाद दिया

हांसपुर में अमरूद और कडी आंतरी में संतरे से मारू को तोला

मनासा। मोया में वासियों ने भाजपा प्रत्याशी अनिरूद्ध मारू के समर्थन में अपार स्नेह लुुटाया। जेसीबी से पुष्पवर्षा कर ग्राम वासियों ने मारू का स्वागत अभिनंदन किया और जीत का आशीर्वाद दिया। मारू ने आत्मीय स्वागत अभिनंदन और समर्थन के लिए सभी का आभार माना। 7 नवम्बर को बरलाई में गुजरात के मुख्यमंत्री देेवेंद्र भाई पटेल की सभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी श्री मारू ने मुखर्जी मंडल के ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क कर मतदाता बंधुओं से भेंट की।

मोया में जनता

हांसपुर से जनसंपर्क की शुरूआत की। यहां उत्साहित कार्यकर्ताओं ने अमरूद से मारू का तोल किया। वहीं कड़ी आंतरी पहुंचने पर पलक पावडे बिछाए कार्यकर्ताओं ने संतरे से मारू का तोल किया। बरखेड़ा में चौपाल पर ग्रामीणों से संवाद कर भाजपा के पक्ष में मदान करने की अपील की। पिपल्या खुर्द में मारू का जोरदार स्वागत हुआ। जोश से परिपूर्ण कार्यकर्ताओं ने मारू के समर्थन में नारेे लगाए और भाजपा की जीत का संकल्प लिया। बरखेड़ी में जनसंपर्क कर मारू नेे 17 तारिक को पुनः भाजपा और मुझे अपना समर्थन देने की अपील की। खानखेड़ी मे डोर टू डोर जनंसपर्क कर चौपाल पर जनसंवाद किया और भाजपा को अपना आशीर्वाद देेने की बात कही। श्री मारू के साथ जिला, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ट पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता चल रहे थे।

Related Articles

Back to top button