बैसला विद्यालय में जनशिक्षा स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ समापन

जनशिक्षा स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ समापन=
वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार आज दिनांक.29.12.2025 को जन शिक्षा स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया जिसमें जन शिक्षा केंद्र के माध्यमिक विद्यालय एवं हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ जनशिक्षा केंद्र प्रभारी महोदय ,ग्राम पंचायत बैसला के सरपंच प्रतिनिधि अमर जी रावत श्री देवीलाल जी रावत जनपद सदस्य प्रतिनिधि उपसरपंच प्रतिनिधि पवन जी रावत पूर्व उपसरपंच प्रेमराज जी कहार एवं समाजसेवी रामलाल जी रावत रावत नगर के आतिथ्य में संपन्न हुआ, सरपंच प्रतिनिधि श्री अमरजी रावत ने अपने उद्बोधन में कहा की विज्ञान एक जादू है पहले हम खेती किसानी करते थे तो हल बेल का उपयोग किया जाता था लेकिन आज ट्रैक्टर आ गया है तो हमारा काम बहुत कम समय में पूरा हो जाता था पहले कुएं से पानी निकालने के लिए कोल्डी या बाल्टी का उपयोग किया जाता था लेकिन आज हम इलेक्ट्रॉनिक मोटर का उपयोग करके बहुत कम समय में हमारा काम पूरा कर लेते हैं यही विज्ञान है और उन्होंने यह भी कहा कि क्या आप अपनी पढ़ाई को निरंतर जारी रखें और पूरी ईमानदारी से अपना काम करें आपको सफलता जरूर मिलेगी , अगले उद्बोधन मेंश्री देवीलाल जी मीणा ने कहा की बच्चो को मंच पर बोलने का अवसर देना चाहिए, कार्यक्रम की सम्पूर्ण विस्तृत जानकारी जनशिक्षक श्री रावतजी एवम बैरागी सर द्वारा दी गई,,,,समस्त विद्यालय परिवार का अपेक्षित सहयोग रहा,,,कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक श्री कैलाश दायमा द्वारा किया गया ,





