- कलेक्टर एवं एसपी ने रामपुरा में मुख्यमंत्री जी के 9 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
- मंच स्थल सभा ,पार्किंग , एवं हेलीपैड स्थल का किया निरीक्षण
नीमच 5 अप्रैल 2025 ,कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल ने शनिवार को अधिकारियों के साथ रामपुरा का भ्रमण कर 9 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
कलेक्टर एवं एसपी ने रामपुरा के मेला ग्राउंड का अवलोकन कर मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के लिए माध्यम द्वारा किए जा रहे मंच निर्माण सभा स्थल ग्रीन रूम निर्माण, प्रदर्शनी स्थल की व्यवस्थाओं को देखा और लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामपुरा एवं संबंधित अधिकारियों को बेरीकेटिंग करवाने, सभा स्थल पर साफ सफाई एवं पेयजल तथा सुविधा घर एवं अन्यआवश्यक व्यवस्थाए करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं एसपी ने रामपुरा के कॉलेज के पीछे स्थित मैदान पर प्रस्तावित हेलीपैड निर्माण स्थल का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हेलीपैड निर्माण स्थल पर वीआईपी पार्किंग बैरिकेटिंग करवाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं एसपी ने रामपुरा रोड़ से खेतपाल्या रोड़ आईटीआई कॉलेज परिसर एवं पेट्रोल पंप के समीप स्थित खाली जगह पर पार्किंग के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं, मैदान समतलीकरण करने के निर्देश भी दिए।
इस निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया एसडीएम श्री पवन बारिया ,आर आई श्री विक्रम सिंह, तहसीलदार रामपुरा राजेश सोनी ,थाना प्रभारी श्री आरसी डांगी सहित लोक निर्माण, विद्युत मंडल नगर पंचायत व अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Read Next
2 weeks ago
कला मानव जीवन की उदात्त भावनाओं की प्रकृति के आंगन में अभिव्यक्ति है : डॉ प्रद्युम्न भट्ट
2 weeks ago
शिव धाम में शिव की स्थापना
2 weeks ago
शीतकालीन पर्युषण पर्व में युवाओं में विशेष उत्साह का माहोल रहा
2 weeks ago
संकल्प से समाधान अभियान: नीमच जिले में 7889 आवेदन, 5286 का निराकरण, लंबित प्रकरणों पर कलेक्टर सख्त
2 weeks ago
नीमच में वन स्टॉप सेंटर सखी की सराहनीय पहल: भटकी महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया 1
2 weeks ago
सकराना में असामाजिक तत्वों की बढ़ती दबंगई, सीसीटीवी में कैद हुई गोल्ड क्रेस्ट सीमेंट संयंत्र में कर्मचारियों के साथ मारपीट और रंगदारी, कैंट पुलिस ने की एफआईआर, देंखे पूरी घटना
3 weeks ago
शहीद दिवस 2026: नीमच कलेक्टोरेट व जिलेभर के कार्यालयों में दो मिनट का मौन, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, respect for martyrs
3 weeks ago
नीमच सिंगोली सड़क निर्माण: कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश economic growth – 1
3 weeks ago
स्वास्थ्य संस्थाओं में दवाइयों की उपलब्धता अनिवार्य: कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के सख्त निर्देश, सुरक्षित प्रसव पर विशेष जोर, 1
3 weeks ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मल्हारगढ़ में अन्नदाता सम्मान समारोह में 200 करोड़ की भावांतर राशि की, 69.50 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
Back to top button