नीमचमध्यप्रदेश

पिछले 20 सालो में 50 प्रतिशत वाली भाजपा सरकार ने मप्र की जनता को लुटा है- कमलनाथ

कमलनाथ पहुंचे नीमच, आमसभा को किया संबोधित

नीमच। पिछले 20 सालो में 50 प्रतिशत वाली भाजपा सरकार ने मप्र की जनता को लुटा है। हमारी 18 महीने की सरकार ने किसानो के दर्द को समझते हुए किसानों का ऋण माफ़ करते हुए किसानो को बड़ी राहत दी थी। हमने उस समय भी आने वाले दिनों में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की चिंता की थी,और उनके लिए बेरोजगारी भत्ते की योजना बनाई थी। आज में नीमच आप लोगो तीनों उम्मीदवारों के पक्ष में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील करने आया हूँ।

यह बात पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आज अपने नीमच दौरे के दौरान कही। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी कोई कसार नहीं छोड़ना चाह रही हैं। इसी के चलते जगह जगह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ द्वारा जनसभाएं और दौरे किये जा है। इसी कड़ी में आज नीमच विधानसभा क्षेत्र 229 में शहर के अम्बेडकर सर्कल पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आगमन हुआ। जहाँ तीनो विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

जिसके बाद उनके द्वारा एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया गया। कमलनाथ ने नीमच प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर के समर्थन में जनता से मतदान देने की कहा। वही कमलनाथ ने भाजपा पर जमकर तंज कसा ओर कहा कि भाजपा सरकार 50 प्रतिशत की सरकार हैं। कमलनाथ ने कहा कि आपके सामने यह चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है जो की जनता को चुनाना है कि ऐसे कमीशन और घोटाले की सरकार को हराया जाए।

कमलनाथ ने यह भी कहा कि मेरी सरकार बनने पर बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा। किसानों की समस्याओं का हल होगा। भाजपा सरकार ने इन 20 सालों में जनता को लूटा हैं। वही कांग्रेस की 18 महीने की सरकार में किसानों का कर्ज माफ किया। और कांग्रेस सरकार बनने पर कई योजनाओं का लाभ जनता को मिलेगा। कमलनाथ ने भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार की सरकार कहा। और एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया।

उमरावसिंह के पक्ष में मतदान करने की की अपील- पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आज अपने नीमच दौरे के दौरान सभा को संबोधित करते हुए नीमच से कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर के साथ खड़े होकर उपस्थित लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा की उमरावसिंह आपके बीच का आपका अपना है उन्हें यहाँ से जीतकर भोपाल भेजिए।

Related Articles

Back to top button