नीमच

चुकनीखेड़ा के लोगों ने कांग्रेस छोड भाजपा की सदस्यता ली

मनासा। भाजपा विकास और रिती निती से प्रभावित शनिवार को मनासा विधानसभा क्षेत्र के गांव चुकनी खेड़ा के लोगों ने भाजपा को अपना समर्थन प्रदान किया। यहां से लोगों ने कांग्रेस छोड भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सुबह गांडियों के काफिले के साथ चुकनीखेड़ा के लोग भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू के निवास पर पहुंचे यहा भाजपा प्रत्याशी के समक्ष सभी ने भाजपा की सदस्यता ली।

श्री मारू ने भाजपा का दूपट्टा पहनाकर सभी का अपने परिवार में स्वागत किया। वहीं चुकनीखेड़ा के लोगों ने बताया मनासा में विकास का क्रम निरंतर जारी रहेगा। विधायक मारू के नेतृत्व में क्षेत्र आगे बढे। हम सभी श्री मारू को विजयी बनाएंगे और इस बार फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button