नीमच

घर के बाहर बैठने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद और मारपीट, जमकर चले पत्थर व लट्ठ एक पक्ष के 5 घायल, एक गंभीर, उपचार जारी

घर के बाहर बैठने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद और मारपीट, जमकर चले पत्थर व लट्ठ एक पक्ष के 5 घायल, एक गंभीर, उपचार जारी

 

नीमच। घर के बाहर बैठने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद और मारपीट, जमकर चले पत्थर व लट्ठ एक पक्ष के 5 घायल, एक गंभीर, उपचार जारी। बघाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बिसलवास खुर्द में बुधवार देर शाम दो पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ गया को दोनो पक्षो के बीच जमकर लट्ठ ओर पत्थर भो चले जिसमे से एक पक्ष के करीब 6  लोग घायल हो गए।जिसमे से एक गम्भीर का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जिला अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार घर के पास बैठने की बात को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया और घर पर पथराव भी किया गया।जिसमें शंभू लाल पिता छगनलाल नागदा उम्र 50 निवासी बिसलवास खुर्द के सर पर गहरी चोट आई है।

जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी,इस विवाद में जानकी लाल पिता छगन लाल उम्र 45 वर्ष निवासी बिसलवास खुर्द सहित 2 पुरुष व दो महिला भी मामूली घायल हुए हैं।जिनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

घायल जानकी लाल ने बताया की हमारे घर के बाहर परिवार के बच्चे बैठे थे जिसको लेकर प्रहलाद पिता मेहताब सिंह पटेल व उनके लगभग 10 से 15 साथयो द्वारा विवाद करते हुवे पत्थरबाजी की गई थी,घायल पक्ष द्वारा सम्बंधित थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई हैं। जिसके बाद पुलिस द्वारा जांच की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button